मजीठिया की जमानत याचिका पर कोर्ट में घंटों चली बहस, अदालत ने 5वीं बार सुरक्षित रखा फैसला….सुनवाई कल

by

मोहाली : आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को राहत नहीं मिली है। मजीठिया की जमानत याचिका पर अदालत ने 5वीं बार फैसला सुरक्षित रख लिया है।

मोहाली कोर्ट में मंगलवार को जमानत याचिका पर सुवाई हुई और एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। बावजूद जमानत याचिका पर फैसला नहीं आया। घंटों की बहस के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले में बुधवार 13 अगस्त को सुनवाई होगी।

वहीं, मंगलवार को कोर्ट में मजीठिया की जेल में बैरक बदलने की याचिका पर भी फैसला आना था, लेकिन इस याचिका पर भी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका पर 21 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया।

बतां दे कि सोमवार को भी मजीठिया की जिला अदालत में जमानत याचिका पर सुरवाई हुई थी और इस दौरान मजीठिया की पत्नी व विधायक गुनीव कौर कोर्ट में पहुंची थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। वाहेगुरु सब चढ़दी कला में रखेगा। उन्होंने कहा था कि सच व झूठ जल्द सबके सामने आ जाएगा।

इसी बीच मजीठिया के वकील ने मीडिया को बताया था कि इससे पहले भी चार बार मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार मामले को लटकाने में जुटी हुई है। सरकार अपने दावों को साबित नहीं कर पा रही है। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव : पांच अगस्त को शाम तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई तो

गढ़शंकर। बीत ईलाके के गांव मलकोवाल में लगी बाटर स्पलाई सकीम के गत आठ दिन से खराब होने के कारण में आठ गावों पीने के पानी की स्पलाई ठप होने से परेशान लोगो ने...
article-image
पंजाब

सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह : पंकज

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गढ़शंकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
article-image
पंजाब

मुकेरियां नहर पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने हेतु खन्ना ने मानवाधिकार आयोग से की हस्तक्षेप की अपील

होशियारपुर, 3 अगस्त। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने मुकेरियां क्षेत्र में नहर के दोनों किनारों पर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण हर समय बनी रहने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!