मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

by

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी एक कार नंबर पीबी 08 एफके 8223 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फ़ीट नीचे जा गिरी।

दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस तथा राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन पंजाब नंबर का है और उसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि माना जा रहा है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा की मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मणिकर्ण घाटी की दुर्गम सड़कों पर लगातार बढ़ती पर्यटकों की आवाजाही के बीच यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतकों और घायलों की पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

अमृतसर :  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त किए जाने की ख़ुशी में संजय पिपलीवाल की अगुआई में युवाओं ने लड्डू बांटें

गढ़शंकर।  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की पंजाब विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त करने पर आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता संजय पिपलीवाल की अगुआई में अड्डा झुंगीयां में...
article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल का किसानों को आश्वासन : जमीन वापसी का वादा

बाबा बकाला – शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे आम आदमी पार्टी द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!