मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

by

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। बाताया जा रहा है कि यात्रियों की एक (पंजाब नंबर PB 37J-1938) कार तलगुट गांव के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा फिल्लौर की एक गाड़ी में चार युवक मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में बनी खेत से कुछ दूरी पहले गाड़ी एकदम से अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को शीघ्र सिविल अस्पताल डलहौजी में उपचार के लिये भर्ती कराया।

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रारंभिक उपचार करके मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान करन 36 ,राहुल 32 और संदीप 40 सभी निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है जबकि मृतक संदीप कुमार 45 वर्षीय निवासी फिल्लौर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुर्लभ ब्रेन इंफेक्शन  के मरीज को मिली नई जिंदगी

होशियारपुर: बैक्टीरिया के कारण होने वाले दुर्लभ और गंभीर ब्रेन इंफेक्शन  ‘सीएनएस नोकार्डियोसिस’ से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज को हाल ही में मैक्स अस्पताल में सफल इलाज के बाद नया जीवन मिला। पुरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया पर कसेगा शिंकंजा : NDPS एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में यह विधेयक किया पेश

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और इसे और इसे कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में नशे के कारोबार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे कार्यकाल में दो साल कोरोना भी रहा, लेकिन एक भी दिन के लिए वेतन नहीं रुका : जयराम ठाकुर

दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
Translate »
error: Content is protected !!