मणिमहेश में फंसे हुए है 700 श्रद्धालु… रक्षा मंत्री से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मांगेगे 6 हेलीकॉप्टर : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : चंबा के भरमौर मणिमहेश में अभी भी 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से हेलीकॉप्टर देने की मांग की है। ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द वहां से निकाला जा सके। बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आपदा से हुए नुकसान की सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी-एसपी ऑनलाइन बैठक कर फीडबैक लिया। खास कर चंबा जिला में श्रद्धालुओं को निकालने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के दौरान काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और इसको लेकर आज समीक्षा बैठक बुलाई गई है। चंबा के मणिमहेश में फंसे 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निकालने के निर्देश है। आज भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से 70 यात्रियों को निकाला है।ओर चार शवो को एयर फोर्स के मीन 17 द्वारा पठानकोट भेजा गया।
उन्होंने कहा कि भरमौर से ऊपर से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए डिफेंस मिनिस्टर से बात करेंगे और एयरफोर्स के 6 हेलीकॉप्टर देने का आग्रह किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द इन श्रद्धालुओं को वहां से निकाला जाए।उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भरमौर में है ओर उनसे सेटेलाइट फोन के माध्यम से जानकारी ली गई। सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए तेजी से जुटने के निर्देश दिए है। यात्रा मार्ग में भी श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से की गई खाने की व्यवस्था की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला में बोले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता : घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना

मंडी, 23 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है।...
article-image
पंजाब

SAD appoints Jatinder Singh Lali

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal has appointed Jatinder Singh Lali Bajwa, the party’s Hoshiarpur district president (urban), as the senior vice-president of the party.Expressing gratitude to SAD president...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में शराब से संबंधित 247 मामले दर्ज ,10523.668 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पूरे राज्य में गठित विभागीय टीमों द्वारा विशेेष...
Translate »
error: Content is protected !!