मणिमहेश यात्रा के खत्म होने पर इस 7 किमी के ट्रैक और झील के आसपास से 8856 किलो एकत्र किया कूड़ा

by

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा, धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालु कूड़ा कर्कट फैला रहे हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश के लोग भी पीछे नहीं है. अब प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के खत्म होने पर इस 7 किमी के ट्रैक और झील के आसपास से 8856 किलो कूड़ा एकत्र किया गया है.  धौलाधार क्लीनर्ज और हीलिंग हिमालय की तरफ से यह सफाई अभियान चलाया गया था, जिसमें इतनी गंदगी मणिमहेश के आसपास मिली है. हालांकि, अब भी कूड़ा बचा हुआ है और दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा.

दरअसल, हिमाचल के चंबा के भरमौर में 26 अगस्त से 11 सितंबर तक मणिमहेश यात्रा चली थी. हालांकि, यात्रा के पहले और आधिकारिक तौर पर खत्म होने के बाद भी लोग यहां आ जा रहे हैं. इस बार की यात्रा में लगभग सात लाख के क़रीब यात्री मणिमहेश गए थे. अब धौलाधार क्लीनर्ज और हीलिंग हिमालय ने प्रशासन के साथ मिलकर 8856 किलो कूड़ा इकट्ठा किया है.

धौलाधार क्लीनर्ज और हीलिंग हिमालय की तरफ से यह सफाई चलाया गया था अभियान :  धौलाधार क्लीनर्ज सदस्य अरविंद शर्मा सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि मणिमहेश के आसपासा से कूड़ा एकत्र किया गया है. इसमें 155 किलो टेट्रा पैक्स, 3047 किलो मल्टी लेयर प्लास्टिक, 359 किलोग्राम मेटल, 357 किलो ग्लास, 217 किलो कपड़े, जूते-चप्पल, 291 किलो, अन्य तरह का कूड़ा 1787 किलो और 283 किलो के करीब लो क्वालिटी वेस्ट एकत्र किया गया है. कुल मिलाकर 1579 बोरियों अलग-अलग कचरे की नीचे लाई गई और इन्हें अब प्रोसेसिंग के लिए भेजा जा रहा है. अरविंद बताते है कि अब दोबारा ये संस्थाएं अभियान चलाने वाली हैं.

श्रीखंड से भी एकत्र किया था कचरा :   जुलाई महीने में श्रीखंड महादेव में भी यात्रा हुई थी और इस दौरान कुल्लू की एक टीम और आपदा प्रबंधन ने यहां से कचरा साफ किया था. कई बोरियां कचरे की यहां पर मिली थी. लगातार धार्मिक स्थलों में लोगों की आवाजाही से गंदगी फैल रही है. श्रद्धालु भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं और प्लास्टिक और दूसरा वेस्ट पहाड़ों में छोड़कर चले जाते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लासरूम में नशे में धुत टीचर : अभिभावकों ने बनाया वीडियो और सस्पेंड की मांग की

एएम नाथ ।  शिमला.: हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल में ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल अभिभावकों बल्कि शिक्षा प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। स्कूल के क्लासरूम में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर…. इन सबमें से सबसे ज्यादा नशा किसमें होता ? पीने वाले भी नहीं जानते होंगे!  

दारू पीना तो जैसे अब आम हो गया है। दारू के कई प्रकार होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर हैं। हर प्रकार के अल्कोहल का शरीर पर अलग-अलग असर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक : वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री- रूपा गांगुली डिप्टी सीएम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे। गृह मंत्रालय सुवेंदु अधिकारी के पास ही रहेगा। 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी घोषणा...
Translate »
error: Content is protected !!