मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

by

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल ही में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को तुरंत मुरम्मत करने वारे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निर्मित लकड़ी के पुल को अधिक मजबूत व सुरक्षित बनाने तथा गुई नाला से लेकर डिबरी – तोष का गोठ दुनाली पुल तक के रास्ते में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त विभिन्न स्थानों को शीघ्र ठीक करने वारे भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में निरंतर बारिश हो रही है जिस कारण हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग पर कुछ एक स्थानों पर रास्ते हल्के क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा कई स्थानों पर रास्तों में फिसलन उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर इन क्षतिग्रस्त स्थानों को जल्द लोक निर्माण विभाग के ठीक करवा कर सुरक्षित व मजबूत बनाया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में हड़सर से मणिमहेश तक लगभग 13 किलोमीटर का पैदल ट्रैक एक कठिन तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्र है जहां पर कई बार अचानक मौसम खराब हो जाता है। उन्होंने यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस दुर्गम यात्रा मार्ग में सफर के दौरान पूर्णतया सावधानी बरतें तथा यात्रा के लिए गर्म कपड़े, लाठी टॉर्च व अन्य न्यूनतम आवश्यक वस्तुएं अपने साथ रखें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमार कुलबीर सिंह राणा, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान के अलावा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी तथा जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
article-image
पंजाब

शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि : केंद्र की फासीवादी और कारपोरेट परस्त सरकार श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद मिले सभी अधिकारों को छीन रही

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक के निकट गांधी पार्क स्थित मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और फॉरेस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचार

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए डॉ. इशांक कुमार ने किया प्रचा विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से...
Translate »
error: Content is protected !!