मणिमहेश यात्रा में चार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, दो को एंबुलेंस और दो को हेली टैक्सी से पहुंचाया अस्पताल

by

सभी श्रद्धालुओं की हालत स्थिर, चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी

एएम नाथ। भरमौर। श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर चार श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। इनमें दो श्रद्धालुओं को एंबुलेंस और दो को हेली टैक्सी के माध्यम से अस्पताल लाया गया।

बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

डोडा, जम्मू-कश्मीर निवासी शिल्पा को सांस लेने में दिक्कत होने पर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उनका ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर 94 प्रतिशत रहा। वहीं, जम्मू-कश्मीर निवासी डिंपल को घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान उनका ईसीजी सामान्य पाया गया।

चेन्नई निवासी गौरी को सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द और तीन दिनों से नींद न आने की शिकायत थी। उन्हें हेली टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया गया। उनका ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर 96 प्रतिशत रहा।

इसी तरह चेन्नई निवासी मोहना को सिरदर्द और खांसी की शिकायत के बाद हेली टैक्सी से अस्पताल लाया गया।

बीएमओ ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा रक्तदान शिविर 19 को 

गढ़शंकर, 8 नवम्बर: जीवन जागृति मंच (रजिस्टर्ड) गढ़शंकर द्वारा 10वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप 19 नवम्बर दिन मंगलवार को स्थानीय केनरा बैंक में सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास जी ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रख्यात समाजसेवी ब्लड मोटीवेट प्रदीप बंगा सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!