मतगणना बारे सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतगणना के संबंध में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) के लिए बचत भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल वाल ने की।
इस अवसर मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मतगणना से संबंधित कार्यों में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का गहराई से अध्ययन करने को कहा।
साथ में उन्होंने पूरी सतर्कता व निष्पक्षता के साथ कार्य निर्वहन  के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति के लिए रेण्डामाईजेशन 3 जून को होगी।  मतगणना टेबल  का निर्धारण मतगणना वाले दिन 4 जून को सुबह  होगा ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उक्त अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा तथा यह भी सुनिश्चित करना  होगा कि मतगणना केंद्र पर मतदान गणना की प्रक्रिया नियमानुसार हो ।
रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान एडीएम चम्बा राहुल चौहान ने मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी को ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से उपस्थित मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर को दी।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान सहित मतगणना के दौरान नियुक्त किए जाने वाले विभिन्न माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सतिंदर सरताज नाइट में उमड़ा होशियारपुर : सतिंदर सरताज के सुरों पर झूमे होशियारपुर वासी, सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को बाखूबी गीतों में पिरो गए सतिंदर सरताज

होशियारपुर (आदित्य बख्शी) देश विदेश में सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को संगीत के माध्यम से पिरोने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज के सुरों से होशियारपुर झूम उठा। समां था लाजवंती स्टेडियम में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुजरात के बंदरगाहों से देशभर में फैलता नशा…. चीमा के आरोपों के बाद कंगना के बयान पर क्यों उठ रहे हैं सबसे बड़े सवाल

चंडीगड़ । गुजरात के बंदरगाहों से होने वाली नशे की तस्करी पर पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा के बयान ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। कंगना रनौत के पंजाब पर नशे को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टास में जीत : भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन जीते , किस्मत ने भी दिया हर्ष महाजन का साथ : राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को वोटिंग में मिले 34-34 वोट

एएम नाथ  । शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन लॉटरी में जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। हर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने महिला कबड्डी टीम को किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय महिला कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता टीम को सम्मानित किया। इस कबड्डी टीम ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!