मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से करवाएं लिंक: राघव शर्मा

by

ऊना :3 अगस्त: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को उनके आधार संख्या से जोड़ने हेतु अभियान आरंभ किया गया है जोकि 31 मार्च, 2023 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से आधार संग्रह का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करके उन्हें भविष्य में बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना है।
राघव शर्मा ने बताया कि सभी नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें अपना आधार नंबर अपने वोटर कार्ड के साथ आॅफलाईन/आॅनलाईन लिंक करवाना होगा। इसके लिए फाॅर्म 6बी का इस्तेमाल होगा जोकि भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप (वीएचए) पर आॅनलाईन उपलब्ध है। इसके अलावा जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर भी मतदाताओं से फाॅर्म 6बी में उनकी आधार संख्या एकत्र की जाएगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सावणी देवी हाथ के हुनर से गुंध रही परिवार के सपने, अन्य महिलाओं को भी दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

घरेलू खाद्य उत्पाद की बिक्री से प्रतिमाह हो रही 20 हजार रुपए तक की आमदनी एएम नाथ।  बल्ह  : हुनर की पहचान हो और मन में कुछ करने का ज़ज्बा, तो कोई भी राह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

86520 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान : देहरा उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :  देहरा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा पोलिंग पार्टियां ने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। रिटर्निंग अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड : मृतकों की संख्या हुई 5, लापता की तलाश जारी, CM व विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर दुःख जताया

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :  बद्दी के झाडमाजरी में अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में बिते दिन हुए अग्निकांड में बीते 24 घंटो से राहत एंव बाचाव कार्य जारी है। वर्तमान में 30 लोगो का विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!