मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

by

शिमला, 19 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर को उनके क्षेत्र की उन पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है जहां पर आकस्मिक रिक्तियां हुई हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप 19 सितम्बर को प्रकाशित कर दिया गया है तथा आपत्तियां/सुझाव 20 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 तक दर्ज करवाए जा सकते हैं। 28 सितंबर को प्राप्त आपत्ति व सुझाव पर निर्णय लिया जायेगा। अपील दायर करने की तिथि 03 अक्टूबर है और प्राप्त अपील पर निर्णय 05 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा।
उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर, 2023 तक कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए बस सेवा आरंभ : माता श्री चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 23 अक्तूबर – चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

एएम नाथ। धर्मशाला : देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता...
Translate »
error: Content is protected !!