मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में नागरिक करें पूर्ण सहयोग: डीसी डा निपुण जिंदल

by
21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान, हर घर तक पहुंचेंगे बीएलओ
धर्मशाला, 8 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में सभी नागरिक अपने बूथ लेवल अधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यह अभियान 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान बूथों के अंतर्गत घर-घर जाकर प्रविष्टियों का सत्यापन कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम में घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा सभी सदस्यों का विवरण भी सही है। प्रविष्टि में अशुद्धि पाए जाने पर निर्वाचन विभाग प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 01 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में खराब गुणवत्ता की फोटो की पहचान कर सम्बंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर उन्हें अपडेट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत्यु व स्थायी रूप से स्थानांतरण या दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जिन करने हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 तथा 01 अक्तूबर, 2024 को योग्य होंगे उनकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस : ASI (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

चंडीगढ़ : पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के ASI (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब योग्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली बार पुलिस सबूत जुटाने के बजाय मिटाने पर लगी थी : जयराम ठाकुर

अब मिलेगा विमल नेगी को न्याय और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल विमल नेगी मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने पर पूर्व सीएम ने किया फैसले का स्वागत बोले, हम पहले दिन से की इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ :13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला 18 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न...
Translate »
error: Content is protected !!