मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को लेकर बैठक आयोजित

by

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र के कक्ष में मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली का प्रभावी कार्यान्वयन और मतदान केंद्र की मैपिंग, मतदाताओं का सत्यापन व मेपिंग पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर उपयोगकर्ता द्वारा मतदान केंद्र की मैपिंग अंतिम तिथि 14 अगस्त, ब्लॉक स्तर पर उपयोगकर्ता द्वारा सेक्शन की मैपिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त और मतदाताओं का सत्यापन भाग-ll के लिए अंतिम तिथि 8 सितम्बर निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाताओं की मैपिंग भाग-ll की अंतिम तिथि 17 सितंबर , ड्राफ्ट मतदाता सूची का पुर्वावलोकन प्रति का प्रिंट आउट कि अंतिम तिथि 19 सितम्बर रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा की विशेष बैठक 20 से 26 सितंबर के बीच आयोजित होगी और कार्यरत स्थिति से ड्राफ्ट की स्थिति में परिवर्तन की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हम मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक रखें, ताकि सभी योग्य मतदाता अपने अधिकार का सही ढंग से प्रयोग कर सकें। उन्होंने जिला की नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों के वार्ड मैपिंग के महत्व पर भी जोर दिया ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुचारुता बनी रहे।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे नगर निकायों और पंचायतों के वार्डों की मैपिंग को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि सभी डेटा समय रहते तैयार हो जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें एवं बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य को गंभीरता से संपन्न करें।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के मध्य नजर इस माह आयोजित होने वाली ग्राम सभा का भी जल्द आयोजन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, खंड विकास अधिकारी चम्बा, महेश चंद ठाकुर, मैहला बशीर खान, अर्थशास्त्री विनोद कुमार के आलावा विभिन्न उप मंडलों से खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी कस्बे में दुकान में जा घुसी कार, तीन लोग घायल

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कार दुकान में जा घुसी, जिससे उसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी का 1 किलो गोबर बिका नहीं, मुख्यमंत्री कहते कि गारंटी पूरी हो गई  : जयराम ठाकुर

680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड किसे मिला, जिसे देने का मुख्यमंत्री कर रहे हैं दावा, संविधान में हर भारतीय को दिए हक के सबसे बड़े संरक्षक हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज, ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ देगा स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच

28 फरवरी को होगा ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ प्रतियोगिता का ऑडिशन, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण  जिला बिलासपुर के कलाकारों के लिए 2 और 3 मार्च को, 5 मार्च को होंगे अन्य जिलों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी तुरंत भेजें .. अन्य विभागों को आवंटित करके इन भवनों का किया जाएगा सदुपयोग : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों एवं उपक्रमों के खाली पड़े एवं अनुपयोगी भवनों की रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!