मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

by
सोलन  : लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के अधिक से अधिक मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किंतु अन्य राज्यों में रह रहे युवाओं के फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए उनके अभिभावकों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शत-प्रतिशत युवाओं का पहचान पत्र बनाया जा सकता है।
उन्होंने ज़िला निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे सभी पात्र युवा मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाए जिनके नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने एवं मतदान के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह युवाओं का समूह बनाएं तथा उनके माध्यम से सोलन शहर के सभी वार्ड में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि ज़िला में 100 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग से 19 मतदाता हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा संदेश तैयार करवाकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि शत-प्रतिशत मतदान दर प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी आवश्यक है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वीप के माध्यम से ज़िला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने पर बल दिया जाएगा जहां गत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन एवं स्वीप की नोडल अधिकारी प्रियंका चन्द्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के संवाददाता लक्ष्मी दत्त शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मुफत एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी निःशुल्क राशन की सुविधा शिमला : प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवकाश : एक जून को मतदान के लिए समूचे हिमाचल में सवैतनिक “अवकाश

एएम नाथ। शिमला एक जून को मतदान के लिए समूचे हिमाचल प्रदेश में सवैतनिक “अवकाश” होगा। ये अवकाश लोकसभा चुनाव के लिए होगा। राज्यपाल हिमाचल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 को होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए की टेबल टॉप एक्सरसाइज : बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में किया जाएगा बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास

हमीरपुर 06 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं कारगर ढंग से अंजाम देने के अभ्यास के लिए 8 जून को जिला हमीरपुर में भी...
Translate »
error: Content is protected !!