मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत : अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी

by

चंडीगढ़ : बठिंडा प्लॉट आवंटन घोटाले में फंसे भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी रखी है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टेट काउंसिल ने अपना जवाब दाखिल किया तो दूसरे तरफ से समय मांगा गया है। जिसके चलते अब पूर्व वित्त मंत्री को 15 फरवरी तक अग्रिम जमानत की राहत जारी है, इस के साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकरार है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में बीडीए अधिकारियों की मदद से 1560 गज का प्लॉट कम कीमत में खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल और उनके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 तस्कर गिरफ्तार : 4 विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 2 बाइक बरामद

अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार सुबह नशा और हथियार तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन,...
article-image
पंजाब

ABVP होशियारपुर नगर की वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई घोषित : ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम – अंकित कुंद्रा

होशियारपुर, 10 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), होशियारपुर नगर द्वारा वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश छात्रा प्रमुख सविता ग्रोवर, प्रदेश सह सचिव अंकित कुंद्रा तथा जिला प्रमुख डॉ. दीप चंद विशेष रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग...
article-image
पंजाब

कनाडा ने पंजाब के 4 युवकों को किया निर्वासित : जबरन वसूली-हथियार और गैंग से जुड़े मामले

पलविंदर सिंह, जसमेर सिंह, अमितोज बाजवा और साहिबजोत सिंह पर गंभीर अपराध, हथियार, गोलीबारी और आपराधिक संगठनों से जुड़े मामले नई दिल्ली। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) ने जबरन वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!