मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना करें सुनिश्चित – महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना – कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला की 36 पंचायतों के पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा तथा स्वच्छ भारत अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत अब तक 70 हज़ार 990 कार्यदिवस आयोजित किए जिस पर 1 करोड़ 73 लाख 25 हज़ार रूपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने संबंधित पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यों निर्धारित समावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा में कार्य कर रहे लोगों को उनकी राशि का भुगतान समय पर करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर भूमि सुधार तथा पौधा रोपण का कार्य करवा सकते हैं। इसके अलावा भूमि मालिक स्वयं भी किए जा रहे कार्य में शामिल हो सकते हैं।
इसके अतिरिक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न गावों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर पर उप चुनाव : कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी नियुक्त , पूर्व मंत्री विधायक राणा गुरजीत सिंह और पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को जिम्मेदारी नहीं

जालंधर:लोकसभा सीट जालंधर पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा से आगे...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग...
article-image
पंजाब

4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन द्वारा बदलियों संबंधी बैठक 

गढ़शंकर, 15 मार्च : 4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों के बदलियों को लेकर मीटिंग गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। मीटिंग में सरकार से मांग की गई की नए सैशन दौरान आम बदलियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं में बढ़ती बेचैनी: कारण और समाधान

आज़ादी के बाद भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की राह पकड़ी। चाहे पाकिस्तान और चीन से युद्ध हुए हों या आतंकवाद की चुनौती सामने आई हो, भारत ने हमेशा साहस और क्षमता के...
Translate »
error: Content is protected !!