ममता जैन को रोटरी क्लब नाहन संगिनी’ के अध्यक्ष पद की कमान : निवर्तमान अध्यक्षा अंजू अग्रवाल द्वारा वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा किया प्रस्तुत

by

नाहन : माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के परिसर रोटरी क्लब नाहन ‘संगिनी’ के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान ममता जैन को रोटरी क्लब नाहन ‘संगिनी’ की नई अध्यक्षा के तौर जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष ममता जैन को को कॉलर पहनाया गया।
निवर्तमान अध्यक्षा अंजू अग्रवाल द्वारा वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर रोटेरियन अरविंद जैन, डॉ. ममता जैन, डॉ. पंत, डॉ. लूईजा डिसूजा, डॉ. राजन जसवाल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। क्लब की नवनियुक्त अध्यक्षा डॉ. ममता जैन ने अपने भावी निर्धारित लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी व रोटरी क्लब का उनको नई जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान करीब 65 हजार की लागत से जन्म से बहरी व गूंगी बच्ची मेघा को हियरिंग एड उपलब्ध करवाई गई और रोटरी के हार्ट लाइन प्रोजैक्ट के तहत जिन दो बच्चों समद व आरिश को निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया गया था, को भी मंच से सम्मानित किया गया। माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल जैन ने रोटरी क्लब के सदस्यों को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी दिखाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, अनिल जैन, अंजू अग्रवाल, ममता, सचिन जैन व वैशाली जैन, रोटेरियन मनीष जैन, सीमा गुप्ता, निर्मला राठी, कल्पना बंसल, पारूल गुजराल,सारिका धवन, रीजी, वैशाली जैन, आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटक स्थलों में शुमार : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

सरकार व प्रशासन का मेहमान बाजी के लिए आभार व्यक्त किया एएम नाथ। चम्बा : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को सुबह सपरिवार सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार की खूबसूरती का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरोट और जलाड़ी में दिया नशा निवारण का संदेश : लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव

हमीरपुर 05 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा आरंभ किए गए नशा निवारण अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत डेरा के गांव चरोट और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योरटेक ग्रुप के युवा एमडी सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया

बीबीएन, 03 मई : बद्दी की क्योरटेक ग्रुप के युवा प्रबंध निदेशक (एमडी) सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में...
Translate »
error: Content is protected !!