‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

by
एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल में एक कंप्यूटर सेंटर से लापता हुई नाबालिग ने अपने माता-पिता को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है।
नाबालिग के लापता होने की अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि नाबालिग सर्टिफिकेट लेकर कंप्यूटर सेंटर में कोर्स के लिए गई थी। शाम को घर नहीं आई तो काफी देर इधर-उधर खोजा।  कंप्यूटर सेंटर गए तो वहा कहा गया कि आपकी बेटी आज नहीं आई थी। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था।
इसके अगले दिन नाबालिग ने अपनी माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजा। इसमें लिखा कि मम्मी-पापा सॉरी अब मैं बहुत दूर चली गई हूं। मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं जिस के भी साथ हूं खुश हुं। प्लीज मुझे मत ढूंढना। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन लड़कियों के पिता की ओवरडोज से हुई मौत : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये सर्च अभियान की निकली हवा

माहिलपुर (होशियारपुर) माहिलपुर के वार्ड नंबर 8 में 10 मार्च को देर शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पेडों के पास देख तो वह सहम गए। मिरतक की बाए बाजू में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत को उठाएं कारगर कदम : जल मिशन के तहत अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक करें पूर्ण: अग्निहोत्री

पालमपुर, 21 अगस्त। । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल मिशन का अधूरे कार्य को 31 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने एचपीएनएलयू में कर सुधारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारत में कर सुधारः चुनौतियां और...
Translate »
error: Content is protected !!