मरहूम पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की याद में पहला यादगारी समागम -परिवार की तरफ से पत्रकार बावा डानसीवाल यादगारी पुरुस्कार के साथ सन्मानित

by

गढ़शंकर । पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की पहली बरसी उनके परिवार की तरफ से मनायी गई।इस मौके इलाके के बड़ी संख्या में लेखक और पत्रकार शामिल हुए। इस मौके मरहूम पत्रकार नरिन्दर डानसीवाल को श्रद्धाँजलि भेंट करने पहुँचे बुलारों ने कहा कि नरिन्दर डांनसीवाल पंजाबी के बेधड़क और निष्पक्ष पत्रकार थे जिन्होंने अपनी कलम के साथ ऐसे राजनैतिक नेताओं समेत भ्रष्टाचारी निज़ाम को नंगा किया जिन्होंने अपनी भृष्ट सोच के साथ उस समय पूरी व्यवस्था को ही गंदला किया हुआ था।नरिन्दर डानसीवाल एक सुलझे हुए लेखक और पत्रकार थे जिन्होंने पंजाबी साहित्य और पत्रकारिता पेशे के साथ सम्बन्धित दर्जन के करीब प्रसिद्ध पंजाबी भाषा में पुस्तकें भी लिखीं।इस मौके उनके परिवार की तरफ से पत्रकार शिव कुमार बावा को पहला नरिन्दर सिंह डानसीवाल यादगारी पुरुस्कार देके सम्मानित का गया। इस मौके परिवार के मैंबर और गाँव के पंचायत मैंबर जत्थेदार जोगिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की तरफ से हर साल नरिन्दर की याद में समागम करवाया जाऐगा।समागम में पंजाबी भाषा और पत्रकारिता क्षेत्र में बढ़िया काम करने वाले लेखक और पत्रकार को उन की याद में पुरुस्कार देके सम्मानित किया जायेगा। इस मौके नंबरदार पाखर सिंह,जोगिन्द्र सिंह पंच,करनैल सिंह,अमिजीत कौर डांनसीवाल (पत्नी),जगतार सिंघ सलोह,नक्षत्र सिंघ बहराम,जगमोहन सिंह समेत गाँव के बहुत संख्या में लोग हाजिर थे।
फोटो
सैलाब कुटिया डानसीवाल में परिवार के मैंबर नंबरदार पाखर सिंह,पंच जत्थेदार जोगिन्द्र सिंह और करनैल सिंह पत्रकार शिव कुमार बावा को नगदी और लोई देके सम्मानित करते होए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
article-image
पंजाब

खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन भेजेगा अपने बेटे को खेलने : सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से इस तरह लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह को हादसों को देखते...
article-image
पंजाब

88 वर्षीय माता संतोष बसंद का मरणोपरांत शरीर दान

गढ़शंकर, 17 फरवरी : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी के सहयोग से 88 वर्षीय  माता संतोष बसंद राय पत्नी राम सरूप बसंद राय निवासी गढ़शंकर  का पार्थव शरीर उनकी इच्छा अनुसार उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!