मरहूम सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को याद करते प्रदीप सिंह मखसूसपुर को किया सम्मानित  

by
दोनों भाइयों की बहादुरी से टला था बड़ा हादसा,
परिवार को 50 हजार रुपये का चेक भेंट
गढ़शंकर, 19 जून : हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनके परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर घायल प्रदीप सिंह मखसूसपुर, उनकी माता कुलविंदर कौर गिल तथा परिवार के अन्य सदस्यों को सम्मानित कर 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह जोता और उनके भाई प्रदीप सिंह मखसूसपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं की नाड़ की गांठें लेकर एस.डी. स्कूल के नजदीक बंगा-नवांशहर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान बिजली की स्पार्किंग से नाड़ की गांठों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास दुकानें और आबादी होने के कारण दोनों भाइयों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को आबादी से दूर सर्विस स्टेशन के पास पहुंचा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान सुखबीर सिंह जोता का निधन हो गया, जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों भाइयों की बहादुरी और साहस को सम्मानित करने के लिए शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर, उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यू.के. एंड पंजाब तथा जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, डॉ. अजय बग्गा, भूपिंदर राणा, कुलविंदर संघा, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह और हैप्पी साधोवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि दोनों भाइयों की बहादुरी के कारण ही एक बड़े जान-माल के नुकसान को टाला जा सका। यदि उस समय उन्होंने साहस का परिचय न दिया होता तो भारी तबाही हो सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे जांबाजों और उनके परिवार पर पूरे समाज को गर्व है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई के घर से चोरी किए समान सहित दो चोरी के आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफतार कर गांव डुगरी में एनआरआई के घर से चोरी किए समान बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई सुभाष चंद पुलिस पार्टी सहित नंगल रोड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Boyfriend की गर्दन काट कर – थैले में डाल साथ ले गई प्रेमिका, फिर 2 किलोमीटर दूर जाकर फेंका सिर…… बताया क्यों बेरहमी से मारा

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 19 साल के युवक सोनू की हत्या का रहस्य उजागर...
article-image
पंजाब

तख्त पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार पर लगा धर्म प्रचार का बैन, इन फैसलों पर भी मुहर

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवायल में मंगलवार को पांच सिंह साहिबान की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। फैसलों में तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर धर्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- वे आरक्षण के सख्त विरोधी थे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को...
Translate »
error: Content is protected !!