मर्डर के आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार : पति को उसके भाई की हत्या करने ले लिए जसवीर कौर ने वरना कार से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल को दिया था

by

फतेहगढ़ साहिब :  अमलोह के गांव बुग्गा कलां में जमीनी विवाद में भाई का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर करने में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। इनकी पहचान कुलदीप सिंह और उसकी पत्नी जसवीर कौर निवासी ग्रीन पार्क नजदीक स्प्रिंग डेल स्कूल खन्ना के तौर पर हुई।

                   एसएसपी डॉक्टर रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि कुलदीप सिंह खन्ना में रहता है और उसका छोटा भाई हरभजन सिंह भादसों रोड पटियाला पर रहता था। बुग्गा कलां में जमीन में पगडंडी को लेकर दोनों भाईयों में विवाद चला आ रहा था। कई बार पंचायती फैसले हुए लेकिन झगड़ा नहीं निपटा। बुधवार को हरभजन सिंह को पता चला कि कुलदीप सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ मिलकर खेतों में पगडंडी बना रहा है। जिसके बाद हरभजन सिंह अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों समेत वहां गया। कुलदीप सिंह ने पहले कस्सी से हमला किया। इसी बीच जसवीर कौर ने वरना कार से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल पति को दिया और बोली कि हर रोज का क्लेश खत्म कर दो। तभी कुलदीप सिंह ने हरभजन सिंह पर गोली चलाई जो जांघ में लगी और हरभजन जमीन पर गिर गया। दूसरी गोली गुप्तांग में मारी गई। रिश्तेदार जब हरभजन को लेकर सिविल अस्पताल अमलोह गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पत्नी के नाम पर रिवाल्वर :  एसएसपी ने बताया कि जिस रिवाल्वर से मर्डर किया गया वो कुलदीप की पत्नी जसवीर कौर के नाम पर है। वारदात के बाद पुलिस ने चार घंटों में दोनों आरोपी काबू कर लिए। कुलदीप के बेडरूम से रिवाल्वर बरामद किया गया।

पहले भी 5 साल जेल रह चुका कुलदीप

कुलदीप सिंह खिलाफ वर्ष 1998 में बुग्गा कलां के केसर सिंह का मर्डर करने का केस दर्ज हुआ था। इसमें वह 5 साल जेल में रहा था और बाद में केस में बरी हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु ‘लाधो रे दिवस’ संबंधी कीर्तन दरबार में डिप्टी स्पीकर ने भरी हाजिरी : नौजवान पीढ़ी को धर्म व विरासत से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

दसूहा/होशियारपुर,28 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में...
article-image
पंजाब

मुख्‍यमंत्री मान ने राज्‍य के 583 युवक-युवतियों को सौंपे नियुक्ति पत्र : मुख्‍यमंत्री ने कहा उनकी सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की

चडीगढ़ : पंजाब की आप सरकार के मिशन रोजगार के तहत को मुख्‍यमंत्री मान ने राज्‍य के 583 युवक-युवतियों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे।पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्‍न विभागों में जिन...
article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
Translate »
error: Content is protected !!