मर्डर केस में वांटेड : 3 गिरफ्तार, 5 पिस्टल, 21 कारतूस बरामद, चंडीगढ़ में कई मामले दर्ज

by
पटियाला:  पंजाब चंडीगढ़ में कत्ल, असलहा एक्ट और नशे की तस्करी के मुकदमों में नामजद तीन शातिरों को पटियाला पुलिस ने अलग-अलग केसों में बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टरों के नजदीकी साथी इन आरोपियों में से एक कत्ल के केस में वांटेड था।
आरोपियों के पास से 32 बोर के चार पिस्टल, 315 बोर की एक पिस्तौल और कुल 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गैंगस्टरों की पहचान दिलदार खान उर्फ दिला बनूड़ निवासी मोहल्ला सैणियां जिला मोहाली, कुलविंदर सिंह मोफर निवासी गांव मोफर जिला मानसा और मनिंदर सिंह उर्फ लड्डू निवासी गांव बलवेड़ा जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पटियाला की पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर दिलदार खान उर्फ दिला बनूड़ को अबचल नगर फोकल पाइंट से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल 32 बोर समेत आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलदार खान के खिलाफ साल 2020 में असलहा एक्ट व नशे की तस्करी के आरोप में चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। इन दोनों मुकदमों में यह सजायाफ्ता है।
दिलदार खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 जुलाई 2024 को टोल प्लाजा बनूड़ पर ठेकेदार हरप्रीत सिंह को चोट मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में थाना बनूड़ में दर्ज केस में दिलदार खान वांटेड था। आरोपी के खिलाफ थाना अनाज मंडी पटियाला में केस दर्ज किया गया है।
इसी तरह से दूसरे आरोपी कुलविंदर सिंह को बाईपास डीसीडब्लयू पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पिस्टल 32 बोर समेत 10 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ भी थाना अनाज मंडी में केस दर्ज किया गया है।
आरोपी मनिंदर सिंह को अध वाला पीर सन्नौर रोड से काबू करके उसके पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर समेत तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ थाना सन्नौर में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों दिलदार खान व कुलविंदर सिंह मोफर के गैंगस्टरों के साथ नजदीकी संबंध रहे हैं। आरोपी दिलदार खान कत्ल केस में पटियाला पुलिस को वांटेड था और मनिंदर सिंह से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी मननहाना कमेटी का किया सम्मान

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  : जिला होशियारपुर के गांव पचनंगल /खुशहालपुर में हुए छिंज मेले दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से पंंकी पहलवान ,संजीव कुमार पचनंगल अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों की ओर से गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद

आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला होशियारपुर, 15 फरवरी: एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
Translate »
error: Content is protected !!