मल्लपुर अड़कां में परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी : पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की बन गई वजह

by

अरुण दीवान। नवांशहर : गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की वजह बन गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी एक बेटी भी शामिल है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है।                              जानकारी के अनुसार मल्लपुर अड़कां निवासी अवतार सिंह (पति) व सोनिया (पत्नी) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद सोनिया ने अपनी बड़ी बेटी सहित जहरीली वस्तु निगल ली। सोनिया व उसकी बेटी को तुरंत नवांशहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन दोनों की मौत हो गई।  कुछ समय के बाद गांव लोगों को जानकारी मिली कि सोनिया के पति अवतार सिंह भी गांव में बेसुध हालत में मिला है। अवतार सिंह ने भी जहरीली वस्तु निगल ली है। इसके बाद लोगों ने उसे भी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। दंपति की दूसरी  12 वर्षीय छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी।  जांच अधिकारी एएसआई मोहिंदर पाल ने बताया कि गांव मल्लपुर अड़कां की रहने वाली 38 वर्षीय सोनिया व उसकी 15 वर्षीय बेटी मनप्रीत कौर ने जहरीली चीज निगल ली थी। घरेलू क्लेश के कारण तीनों ने आत्महत्या की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवसेना नेता के 3 हत्यारोपी काबू : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी, तीनों आरोपी घायल

मोगा। पंजाब के मोगा में सीआईए मोगा और सीआईए मलौट की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की...
article-image
पंजाब

हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के 30 छात्रों को स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में 2 लाख का वजीफे का चेक भेंट

गढ़शंकर, 19 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ मेमोरियल वजीफा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , समाचार

तीनों ग्रिफतार लूटेरों से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और खिलौना पिस्तौल बरामद, गढ़शंकर से कार छीनकर भागे थे

गढ़शंकर – एएसपी तुषार गुप्ता गढ़शंकर व  एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर स्तिथ पेट्रोल पंप के पास साजन पुत्र योगराज वासी रोडमाजारा किसी...
Translate »
error: Content is protected !!