मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत : तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

by
 कपूरथला : पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत हो गई है। जीता मोड़ कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहते थे। वे कबड्डी के खिलाड़ी थे, हालांकि पिछले कुछ समय से विवादों में थे।  जीता मोड़ की सोमवार रात जालंधर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। रात को उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जीता मोड़ यूके के रहने वाले हैं लेकिन पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक उनका करोड़ों रुपये का प्रापर्टी का धंधा है। जीता का कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें वे घायल हो गए थे। निकटवर्ती साथियों के मुताबिक जीता दो दिन से परेशान थे और शराब का अत्यधिक सेवन कर रहे थे। सोमवार रात को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के अद्वितीय जीवन से सीख लेकर जीवन सफल बनाएं : प्रो. बडूंगर

जुल्म के खिलाफ संघर्ष और खालसा राज की स्थापना बाबा बंदा सिंह बहादुर की ऐतिहासिक देन पटियाला, 18 अक्टूबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने खालसा पंथ के...
article-image
पंजाब

भक्तमाल कथा के विश्राम दिवस पर वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज ने आज श्री चैतन्य महाप्रभुजी के संक्षिप्त चरित्र का अद्भुत एवं सुंदर वर्णन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कम्युनिटी सेंटर में श्री श्याम सुंदर मखीजा जी के तत्वाधान में चल रही भक्तमाल कथा के विश्राम दिवस पर वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज...
article-image
पंजाब

मनीष तिवारी को कांग्रेस के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने की आवश्यकता नहीं – पंकज कृपल

गढ़शंकार। कांग्रेस नेता एडवोकेट पंकज कृपाल ने प्रैस को बताया कि मनीष तिवारी को कांग्रेस के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!