मशीन ऑपरेटर के 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार

by

हमीरपुर 23 अक्तूबर। बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास युवा पात्र हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे। उन्हें पहले महीने दस हजार रुपये का स्टाइफंड, दूसरे महीने 10,200 रुपये और तीसरे महीने से 12,284 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इनका चयन स्थायी आधार पर किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित 27 नवंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार में भाग सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है। वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी eemis.hp पर भी लॉगइन किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशों से दूर रहने का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेताओं को किया पुरस्कृत ऊना  – अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला मेंसामाजिक सुरक्षा के 9687 नए मामलों को दी मंजूरी – कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाएं: संजय रत्न

*गृह निर्माण के लिए 272 पात्र लोगों को मिलेगा अनुदान,  जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 नवंबर। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने किया अमेरिका और चीन का चुपचाप कर दियासुपड़ा साफ : कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है,...
Translate »
error: Content is protected !!