महाकाल मंदिर में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
बैजनाथ, 16 जून :  उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर कार्यालय में मंदिर न्यास सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मंदिर न्यास के सदस्यों ने मंदिर में व्याप्त विभिन्न खामियों, अधूरी व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुधारों से उपमंडलाधिकारी को अवगत करवाया। उपमंडलाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौतम ने कहा कि मंदिर क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन और न्यास मिलकर निरंतर प्रयासरत हैं
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, और रंगरोगन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा मंदिर के जलकुंडों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मंदिर परिसर में उचित पेयजल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
बैठक में आगामी भाद्रपद शनिवार को आयोजित होने वाले मेलों की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा निर्देश दिए कि भाद्रपद मेलों की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा, सफाई, जल व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इसके अतिरिक्त बैठक में महाकाल मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की खाली दीवारों पर वर्टिकल फॉर्मिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा एक फूल वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा जिससे मंदिर की भव्यता और श्रद्धालुओं का अनुभव और भी बेहतर हो सके।
बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ने की।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बैजनाथ गुरमुख सिंह, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग राहुल धीमान, रेंज वन अधिकारी दीपक सहित न्यास के सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला : डीसी व एसपी सहित अन्य अफसरों ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को एक मिसाल पेश करते हुए अपनी बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक संजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश : अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन

एएम नाथ :  शिमला, 01 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की पेंशन से जुड़ा एक अहम संशोधन विधेयक बुधवार को पेश किया गया। इसके तहत अब दलबदल के कारण अयोग्य ठहराए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!