महापौर ने राज्यपाल को शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह के लिए बतौर मुख्यातिथि किया आमंत्रित

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने उप-महापौर उमा कौशल के साथ आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने राज्यपाल को 1 जनवरी, 2026 को शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। शिमला नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक रिज पर इस कार्निवल का आयोजन 24 दिसंबर से 1 जनवरी, 2026 तक किया जा रहा है।
महापौर ने राज्यपाल को कार्निवल के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्निवल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, व्यंजनों और विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह कार्निवल ‘नशा मुक्त हिमाचल’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य की विविध सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रू-ब-रू करवाया जा रहा है।
इस पहल की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान भी प्रदान करते हैं, जिससे युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर CDPO कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में आयोजित

ऊना, 16 दिसम्बर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मंडी पहुंचने पर स्वागत

एएम नाथ। ​मंडी. : मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आगमन हुआ। जनपद की पावन नगरी में पधारने पर समस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!