महाविद्यालय चबां में जुटेंगे देश विदेश के शोधकर्ता

by

“विकसित भारत का पुनरुद्धार 2047, समावेशी विकास को प्राचीन भारत की बुद्धिमत्ता के साथ एकीकृत करना” विषय पर सम्मेलन का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंबा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 3 और 4 नवम्बर 2025 को “विकसित भारत का पुनरुद्धार 2047, समावेशी विकास को प्राचीन भारत की बुद्धिमत्ता के साथ एकीकृत करना’ विषय पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष 2047 तक “विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी प्रगति को हमारी प्राचीन सभ्यता और ज्ञान परंपरा के मूल्यों के साथ जोड़ना है।
प्राचाय डॉ. मदन गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले शोधकर्ताओं द्वारा यह विचार-विमर्श किया जाएगा कि ऋग्वेद, उपनिषद, अर्थशास्त्र, पुराणों तथा भारतीय धर्म एवं शासन प्रणालियों में निहित ज्ञान और दार्शनिक दृष्टिकोण आधुनिक भारत के समावेशी विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक समरसता के लिए किस प्रकार उपयोगी हो सकते हैं। इसमें वाणिज्य, समावेशी अर्थव्यवस्था, सभी के लिए स्वास्थ्य, स्वदेशी विचार पर आधारित नैतिक अर्थशास्त्र, पर्यावरण संरक्षण, भागीदारी लोकतंत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से प्रख्यात विद्वान एवं वक्ता भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख प्रवख्ता प्रो. राज कुमार सिंह (वाणिज्य विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला), प्रो. मदन लाल (वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. मनोज कुमार सिन्हा (पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. रुचि रमेश (प्राचार्य, जीसी दरलाघाट, सोलन), डॉ. पीयूष सवल (एमिटी विश्वविद्यालय, पंजाब), प्रो. संजय ठाकुर (करियर पॉइंट विश्वविद्यालय, हमोरपुर), डॉ. विजय नाग (प्राचार्य, जीसी बनीखेत), डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया (प्राचार्य, जीसी सलूणी), डॉ. हेमंत पाल (प्राचार्य, जीसी भरमौर) तथा श्री नारायण सिंह (टीजीटी, फुलब्राइट फेलोशिप एवं ब्रिटिश काउंसिल छात्रवृत्ति धारक)। इस सम्मेलन के संयोजक डॉ. विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में देश विदेश के विभिन्न विषयों के शोधकर्ता हिस्सा ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि समेलन्न को लेकर विभिन्न कमेटियों का गंठन कर लिया गया है और इस के लिए सभी तैयारियां कर ली है। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय में इस तरह की सम्मेलन हर साल होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शोध पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नम्बर 2025 निर्धारित की गई है। चयनित शाध-पत्रों (Abstract) को एक संपादित्त शोध-संग्रह (Edited Volume) में प्रकाशित किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के बौद्धिक वातावरण को समुद्ध करेगा और छात्रों व अध्यापकों के लिए प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HPU फीस वृद्धि विवाद: एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, फीस वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

शिमला, 07 अगस्त । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिमला जिला इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर-बिझड़ी में करोड़ों के शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री : इंद्र दत्त लखनपाल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़सरवासियों से भी की अपने घरों में दीप जलाने की अपील विधायक ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 21 जनवरी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि : उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश

 स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 22 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन वेदांताचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!