महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महेशयाणा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में हजरों शिव भक्त हुए शामिल : बाबा महेशयाणा मंदिर से शाम सात वजे शुरू हुई शोभायात्रा का रात ढाई वजे हुया समापन

by

गढ़शंकर : महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा दौरान भगवान शिव के जयघोषों से पूरा शहर भक्तिमई हो गया।

शोभायात्रा कल शाम सात वजे महंत शशि और ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेेकेदार कुलभूशन शौरी की अगुआई में बाबा महेशयाणा मंदिर से शुरू हुई और पूरे शहर से होते हुए रात ढाई वजे वापिस बाबा महेशयाणा मंदिर आकर शोभायात्रा का समापन हुया।

इस दौरान शिव भक्तों दुारा जगह जगह अलग अलग पकवानों के लंगर लगाए हुए थे और हजारों शिव भक्त शोभायात्रा में देर रात तक शामिल रहे।
बाबा महेशयाणा मंदिर में शोभायात्रा के पहले धार्मिक मर्यादाओं के मुताविक पूजा अर्चना करने के बाद धवाजारोहण करते हुए शुरू हुई। जिसके शुरू होते ही पूरा शहरवसी और गावों के लोग उमड़ पड़े। इस दौरान शिव पार्वती व भगवान गणेश तथा नंदी के स्वरूप सजाए हुए थे तो बाजे गाजे के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया जा रहा था।

बिभिन्न किसम की लाइटें से सजी शोभायात्रा में हाथी घोड़ें साथ चल रहे थे। इसके ईलावा हवन और पूजा अर्चना भी साथ साथ की जा रही थी।

शोभायात्रा मुख्य बजार से होते हुए बिभिन्न बार्डो व मुहल्लों में से जा रहा थी तो देर रात तक जगह जगह शिव भक्त पुष्पवर्षा करते रहे।

इस दौरान काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, भाजपा की हलका इंचार्ज निमिषा मेहता, नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका, ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी के प्रधान मुख्यतयार सिंह हैप्पी मौजी, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय, पार्षद और आप नेता सोमनाथ बंगड़ए पार्षद दीपक कुमार दीपा, पार्षद सुमित राजू सोनी, पार्षद लेख राज, पूर्व पार्षद हरपाल ङ्क्षसंह पाल, $कृपाल सिंह पाला,परतजीत ङ्क्षह पम्मा, अजय अग्रिहोत्री, अशवनी शीला, नरिंद्र हैप्पी, तरनवीर सिंह बेदी, सरबजीत सिंह मिंटू, अजय कुमार, मनी लंब, पूर्व सरपंच कशमीर ङ्क्षसंह आदि भी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*नशा मुक्त और सुसंस्कारित समाज के निर्माण में दें योगदान…संस्कारयुक्त शिक्षा से ही संभव है आदर्श समाज का निर्माण : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर*

नारी शक्ति है सामाजिक बदलाव की धुरी : डॉ. मुक्ता ठाकुर एएम नाथ।/ रोहित जसवाल।  ऊना, 7 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक...
article-image
पंजाब , समाचार

कोटफातुही में दुकान खोल रहे दुकानदार पर कार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

 माहिलपुर – माहिलपुर गढ़शंकर डीविजन में गुंडा अनसरो के हौंसले इतना बुलंद हो चुके हैं की वह दिन दिहाड़े लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं जबकि पुलिस उनके भागने के बाद...
article-image
पंजाब

एडवोकेट विनीश राय व एडवोकेट राहुल आदिया की नियुक्ति होशियारपुर वासियों के लिए गर्व की बातः डा. रमन घई

यूथसिटीजन कौंसिल ने एडवोकेट विनीश राय का किया सम्मान होशियारपुर । दलजीत अज्नोहा : यूथ सिटीजन कैंसिल पंजाब की तरफ से होशियारपुर के युवा एडवोकेट विनीश राय को डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब बनने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की...
Translate »
error: Content is protected !!