महिंदवाणी गुज्जरां के दंगल में रजत मांडोठी ने जीती 1.51 लाख रुपये की पटके की कुश्ती

by

हरियाणा के रोहित लाडला को दी शिकस्त, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के 100 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दमखम

गढ़शंकर । गांव महिंदवाणी गुज्जरां में आयोजित वार्षिक दंगल छिंज मेले में पहलवानों ने शानदार कुश्तियों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। मेले के दौरान पटके की मुख्य कुश्ती में रजत मांडोठी ने हरियाणा के पहलवान रोहित लाडला को पराजित कर 1 लाख 51 हजार रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया।

दंगल में पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे 100 से अधिक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुभाष किसाना और पूर्व सरपंच पम्मी किसाना ने कहा कि छिंज कमेटी और समूचे गांववासियों के सहयोग से शानदार दंगल मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और मेले में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान राधे श्याम, गुरचेन किसाना, रणजीत भुंबलां, राम किसाना, गुरमीत चौधरी, सोहन लाल चेची, पंच हरबंस, गौरव किसाना, बिंदु किसाना, विशाल किसाना, सोमा किसाना, तरसेम किसाना, विजय बाठ, सिंबू चेची, केशी चेची, राहुल किसाना, ठेकेदार मदन किसाना, मैला राम भुंबलां, तेलू राम बीटन, गुरमेल पोसवाल और सुभाष बाठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : पटके की कुश्ती के मुकाबले की कुश्ती को शुरू करवाते हुए कमेटी के प्रधान राधे श्याम, गुरचेन किसाना, रणजीत भुंबलां, राम किसाना व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में पेपर लीक का आरोप निराधार, शिक्षा में सुधार को बदनाम करने की कोशिश : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर, 28 सितंबर :  जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में गुरमित समागम 14मई को करवाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में श्री गुरु अमर दास जी और भगत धन्ना जी के प्रकाश दिवस को समर्पित महान गुरमित समागम 4 मई को मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!