महिंदवाणी में ओवरलोडिड टिप्परों के कारण चारो और जाम लगने से लोगों का घरों से निकलना हो गया मुश्किल

by

देर रात तक कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
गढ़शंकर।  गांव महिंदवाणी में कल देर शाम ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियों के कारण चारो और जाम लगा दिया। जिसके चलते गांव वासियों गांव क्रॉस करने में भी करीब तीस मिनट लग रहे थे। पहले भी गांव में ओवरलोड टिप्परों के कारण अक्सर जाम लगने के कारण लोगो को भारी परेशानी हो रही है। लेकिन जाम और ओवरलोड टिप्परों से हो रही परेशानी का समाधान तो दूर की बात है पुलिस व प्रशासन तो लोगों की सुनने को भी तैयार नहीं है।
गांव महिंदवाणी में से हिमाचल प्रदेश से माइनिंग मटीरियल लेकर आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। कल तो हालत इतने खराब थे कि हिमाचल बॉर्डर तो लेकर गांव महिंदवाणी में पूरी तरह ओवरलोडिड टिप्परों के भारी संख्या में आने से चरों और जाम लग गया।  जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सहमना करना पड़ा और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।  देर शाम तक कोई भी प्रशासनिक ो पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और देर रात जाकर जाम खुला।  गांव के पूर्व पांच गुरदीप सिंह के बताया कि गांव में स्कूटी पर भी करीव दो सौ मीटर जाने के लिए भी तीस मिनट का समय लग रहा था। गांव के लोग जरुरी काम करने के लिए भी घरों से बाहर निकल नहीं पा रहे थे और घरों में  मजबूर थे।
बतां दे कि गांव महिंदवाणी में से रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर और पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियां के गुजरने के कारण लोगों का जीना मुहाल कर हो चूका है। दर्जनों बार गांव वासी प्रदर्शन कर चुके है लेकिन प्रशासन व पुलिस अधिकारी इस  ध्यान नहीं दे रहे और यह ओवरलोडिड टिप्पर और पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियां के गुजरने का सिलसला जारी है। कल लगे जाम की तरह  सप्ताह दो से तीन बार जाम लगता है और लोगों को घरों में बैठने को मजबूर होना पड़ता है। महिंदवाणी गुज्जरां के पूर्व सरपंच सुभाष किसाना , पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल , सरवन किसाना , कमल कटारिया  पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार , दविंदर सिंह , नम्बरदार दिलबाग सिंह ने कहा कि रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर और पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियां के गुजरने से गांव वासियों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन कोरोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर और पराली से लदी ट्रेक्टर ट्रालियां को लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए गांव से गुजरना बंद करवाना चाहिए अन्यथा गांव वासियों को बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन : 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के हैं 20 पद ऊना, 18 जुलाई। बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 31 पदों के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में 2.80 करोड़ से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का किया लोकार्पण*

क्षेत्र में बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमली जामा  – मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली।  जवाली  । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (बुधवार) को जवाली विधानसभा के नक्की में 2 करोड़ 80 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!