महिंदवाणी से पंडोरी बीत, कोट की बदतर हालत :  बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह बने गड्डे में भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों को दस किलोमीटर घूम क्र जाना पड़ रहा

by

गढ़शंकर :  महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) की बदतर हालत बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह छपड़ का धारण कर चुका है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोक परेशान हो रहे है। लेकिन प्रशासन और सरकार इस और ध्यान नहीं दे रहे। यह सड़क महिंदवाणी से आगे हिमाचल प्रदेश को जाती है।
महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) करीव तीन किलोमीटर सड़क का नामोनिशान तो कई वर्ष पहले से खत्म हो चूका है और अब तो इस सड़क में आठ से दस फुट के गड्डे जगह जगह पड़े हुए है। अब बरसात का मौसम शुरू होते ही यह सड़क जगह जगह छपड़ का रूप धारण कर चुकी है। जिससे लोगों को यहां से गुजरना नाममुमक़िन हो चूका है। जिसके चलते दोपहिया वाहनों को तीन किलोमीटर की जगह वाया झंगियां करीब दस किलोमीटर के रास्ते जाना पड़ता है।  इस सड़क से रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्परों के गुजरने के कारण इस सड़क की हालत बदतर हुई है। अब जब सड़क के छपड़ का रूप धारण करने पर इस सड़क की हालत और बदतर हो गई है और इनके पलटने का खतरा हमेशा बना रहता है और सड़क से गुजरने वाली  कारों, जीपों के लिए खतरा बना रहता है कि ओवरलोड टिप्पर कहीं उप्पर पलट गया तो भारी नुक्सान हो सकता है।
इस सभी के बावजूद सड़क की और चार वर्ष दौरान प्रशासन व सरकार द्वारा ध्यान इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा। लिहाजा लोग परेशान हो रहे है और सड़क के बनने का इंतजार कर रहे है।  कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविंदर बिंदु भूबलां, पंचायत समिति सदस्य सरवन किसाना, पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, नंबरदार बैज नाथ चौधरी, पूर्व सरपंच सुभाष किसाना महिंदवाणी गुज्जरां , आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय  ने कहा सरकार और प्रशासन द्वारा इस और ध्यान न देने का अर्थ है सरकार और प्रशासन को लोगों की कोई चिंता नहीं है। चार वर्ष हो चुके है लेकिन सरकार और प्रशासन ने रिपेयर करने के लिए किलो बजरी इस सड़क पर नहीं डाली। उन्हीनों कहा सरकार और प्रशासन को सड़क को तुरंत बनानी चाहिए अन्यथा सड़क को बनवाने के लिए संघर्ष किया जायेगा।
एसडीओ अमनदीप सिंह : सड़क का काम जल्दी शुरू कर दिया जायेगा। टेंडर हो चुके है और सड़क को बढ़िया स्पेसिफिकेशन तहत बनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उना ने सिरमौर को पराजित कर खिताब जीता : ऐतिहासिक चौगान में 11वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता संपन्न उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

चंबा, 30 अक्तूबर : खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्त्व हैं। खेल खेलने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। खेल कोई भी है सब का अपना विशेष महत्व है...
article-image
पंजाब

‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ – रेसलर बजरंग पूनिया

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी, जो पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम को बढ़ाने के दिए निर्देश : ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर समीक्षा आयोजित

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर ज़िला टीबी फॉर्म एवं ज़िला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने...
हिमाचल प्रदेश

सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पोकलेन मशीन, दो टिपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो इलेक्ट्रिक जनरेटर, एक टैंकर और एक बड़ा छानना जब्त

ऊना : संतोषगढ़ के बाद अब पुलिस ने हरोली के सिंगा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात को पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर अवैध खनन में जुटे वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!