महिला एसएचओ 10 हजार रिश्वत लेते काबू : वुमन सैल की विजिलेंस टीम ने

by

फिरोजपुर। फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने वुमन सैल की एक महिला एसएचओ को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी महिला एसएचओ ने पीड़ित व्यक्ति की बेटी के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले 40 हजार रुपये मांगे थे। जिसका सौदा 20 हजार में तय हुआ। महिला एसएचओ दो किश्तों में आठ-आठ हजार रुपये ले चुकी थी और अब 10 हजार और मांग रही थी। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला एचएचओ बख्शीश कौर को मंडी हजूर सिंह निवासी गुरदयाल सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत दी थी कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसकी लड़की के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिश्वत के तौर पर 40 हजार रुपये की मांग की है लेकिन सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला एसएचओ ने पहले दो बार किश्तों में आठ हजार रुपये वसूले हैं, जबकि अब 10 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। उसने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत फिरोजपुर यूनिट की विजिलेंस टीम के साथ टीमों का गठन किया गया और उक्त महिला पुलिसकर्मी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया। उक्त आरोपी महिला एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का ही अधिकारी 20 लाख की उगाही करने के आरोप में चढ़ा विजिलेंस व करप्शन ब्यूरो के हाथ : अधिकारियों ने उनकी कार से 20 लाख रुपये नकद किए जब्त

डिंडीगुल: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ईडी का अधिकारी ही 20 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। डीवीएसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मलेशिया में चमका रायत बहरा स्कूल का आरव, अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में जीता सिल्वर

रोहित जसवाल । होशियारपुर :  रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आरव ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में रजत पदक जीतकर विद्यालय, शहर और देश का नाम...
article-image
पंजाब

मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार: सांसद मनीष तिवारी

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 23 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार अडिय़ल रवैया छोड तीनों कृषि कानून रद्द करें नहीं तो पच्छिमी बंगाल जैसा हशर उत्तर प्रदेश में भी होगा : हरपुरा

गढ़शंकर। किसान संघर्ष को लेकर मोदी सरकार दुारा अडिय़ल रैवया अपनाने के कारण आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत व चौधरी युद्धवीर सिंह ने पच्छिमी बंगाल में...
Translate »
error: Content is protected !!