महिला का अधजला शव मिलने से दहशत

by

लुधियाना :  नूरवाला रोड ढिल्लों ग्राउंड में एक महिला का अधजला शव मिलने से दहशत मच गई। महिला की आयु लगभग 40 वर्ष थी। थाना बस्ती के एएसआई हरचरण सिंह ने बताया कि कंट्रोल रुम पर किसी का फोन आया था। इस उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के पारिवारिक मैंबर भी आ गए है।
महिला की बेटी निकिता ने बताया कि उसकी मां गुड्डी पिछले शनिवार से लापता थी। इसकी शिकायत बस्ती थाने में दर्ज करवाई गई थी। लडक़ी ने बताया कि उसे मिथुन नामक नौजवान पर भी शक है, जो अक्सर उसे जान से मारने की धमकियां देता था। महिला का शव संदिग्ध हालातों में मिला है। जिसमें महिला की गर्दन के आसपास सारडीन की फाही के अलावा एक तरफ के बाल काटे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर इस मामले में जांच शुरु की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी की तहसील ईकाई की मीटिंग संपन

28 मई को सतनौर में जन चेतना मुहिंम तहत महिलाओं की की जाएगी विशाल इकत्रता गढ़शंकर । भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की तहसील कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर की मीटिंग स्थानीय गांधी पार्क में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
पंजाब

निगम मतदान और हाऊस के गठन के बाद पहली मीटिंग में होंगे अहम विचार : नगर निगम कमिशनर आशिका जैन

होशियारपुर : नगर निगम के मतदान और हाऊस के गठन के बाद निगम हाऊस की पहली मीटिंग 19 जुलाई को निगम कंपलैक्स में होगी जिसमें ठेके के आधार पर सफ़ाई सेवकों /सीवरमैनों की भर्ती,...
Translate »
error: Content is protected !!