महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई गिरफ्तार : यौन उत्पीड़न, धमकी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज

by

खन्ना। महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एएसआई महिला कांस्टेबल को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसे ट्रांसफर करवा देने की धमकियां देता था। जिससे तंग होकर महिला कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने पेश होकर सारा मामला बताया। जिसके बाद एएसआइ के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए गए।
आरोपित एएसआई खन्ना में एसएसपी कार्यालय में सेना क्लर्क के रूप में तैनात है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपित ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह हरकत की है। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
कुछ दिन पहले चौकी इंचार्ज पर हुई थी कार्रवाई : खन्ना पुलिस के एक चौकी इंचार्ज एएसआइ बलबीर सिंह व एक अन्य एएसआइ के खिलाफ भी कुछ ही दिन पहले एक शिकायतकर्ता युवती के साथ गलत हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार का मामला इस तरह का जिले में हाल ही में सामने आया यह दूसरा मामला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तूड़ी संकट: दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करें, नहीं तो गौसेवक, गौशाला के मालिक शिव नंदी के साथ मिलकर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव करेंगे – पंजाब गौशाला महासंघ

तूड़ी के भंडारण पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए: स्वामी कृष्णानंद जी महाराज तूड़ी/चारे का गंभीर संकट हजारों पशुओं की जान के लिए खतरा बन गया : स्वामी कृष्णानंद जी महाराज होशियारपुर : पंजाब गौशाला...
article-image
पंजाब

गांव चंदपुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत; खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर: खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व...
article-image
पंजाब

एनएसआईसी और एनटीपीसी के प्रयासों से महिलाएं बन रही सवाबलम्बी : बटवाड़ा में 25 महिलाओं को करवाया ड्रैस मैकिंग का 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण

मंडी, 2 फरवरी। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मण्डी के माध्यम से सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत मण्डी जिला के सूदूर गाँव बटवाड़ा में 25 महिलाओं को...
article-image
पंजाब

लंगर हॉल टेंट लगाने का कार्य का शुभारंभ पंडित विक्रांत रणदेव ने किया

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिः गढ़शंकर दुआरा क्षेत्रवासीयों के सहयोग से 26 जून से होशियारपुर रोड पर पनसप गोदाम गढ़शंकर के पास श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की...
Translate »
error: Content is protected !!