महिला की मौत, चार गंभीर घायल : गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग स्काॅर्पियो के भ्यानक हादसा

by
गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: आज स्थानीय गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर भारी बारिश दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार गंभीर घायल हो गए। जानकारी अनुसार एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-07-एपी- 4116 जो गांव बोड़ा की ओर से गढ़शंकर की तरफ आ रही थी, जब गांव गोगों के पास पहुंची तो किसी कारण बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ एक घर की दीवार से बुरी तरह से जा टकराई। इस करण घटित भयानक हादसे में चालक समेत गाड़ी सवार पांचों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकों गांव वासियों ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में एक घायल महिला की मौत हो गई जिसकी पहचान परमजीत कौर(50) पत्नी बलवीर सिंह गांव घागों रोड़ां वाली के रूप में हुई। जब कि गंभीर ज़ख्मियों में राजवीर पत्नी जसविंदर, बबीता (30) पत्नी राहुल, हैप्पी (30) पुत्र बलबीर सिंह तथा प्रिंस कुमार (32) को उपचार के लिए आगे रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी गाड़ी सवार गांव घागों रोड़ांवाली तहसील गढ़शंकर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। दूसरी और गोगों निवासी परमजीत पम्मा के घर की दीवारें पूरी तरह से नुकसानी गईं।
फोटो कैप्शन:
हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी व घर की दीवार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

62वां अखिल भारतीय प्रिंस हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट : कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर और खालसा कॉलेज गढ़शंकर फाइनल में पहुंचे

माहिलपुर, 20 फरवरी  : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें अखिल...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार

हिसार के मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजित महिला किसान महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ नवजोत कौर सिद्धू ने भरी हुंकार

चौधरी युद्धवीर सिंह व हरपुरा भी हुए महिला किसान पंचायत में  शामिल हिसार(हरियाणा): केंद्र सरकार दुारा बनाए कृषि कानूनों के खिलाफ महिला किसान महापंचायत का मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!