महिला के साथ मारपीट : तीन नामजद

by

नवांशहर। नवांशहर के पास स्थित गांव औड़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव सकोहपुर निवासी अमनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर शाम को उनकी चाची बिमला व बेटी राजवंत कौर के साथ उनके गांव की ही रहने वाली सरबजीत कौर व सिमरनजीत कौर झगड़ा कर रही थी। जब वह उनके घर गई तो उसने उक्त महिलाओं से अपनी चाची व बेटी को छुड़वाया। इसके बाद उक्त दोनों महिलाओं ने उन्हें वालों से पकड़ लिया तथा उनके साथ ही मौजूद जसविंदर सिंह ने उनके सिर में इंट मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनके सिर पर खून चलने लग गया। उनके शोर मचाने पर उक्त तीनों लोग उन्हें गालियां व धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 323, 324, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा ब्लास्ट केस की जांच में नया मोड़ : NIA ने की बड़ी कार्रवाई

बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव जीदा में सितंबर माह में हुए धमाके की जांच में नया मोड़ आया है। बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) इस केस में नई कड़ियों को जोड़ने...
article-image
पंजाब

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂🎉 जस्मीत कौर जनागल

गढ़शंकर : जस्मीत कौर जनागल को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂🎉 परमात्मा आपको हमेशा खुशियां, चढ़दी कला, अच्छी सेहत और सफलता प्रदान करे। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 🌸💐🎂...
पंजाब

फरीदकोट के युवक की टैक्सास में मौत : 6 साल पहले गया था कनाडा

फरीदकोट : कनाडा वीजा पर गए गांव ढीमांवाली के युवक की टैक्सास में मौत हो गई। मृतक के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह देयोल की टैक्सास में सड़क हादसे के...
article-image
पंजाब , समाचार

नूरपुर जट्टां में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वायरल वीडियो में जिम्मेवारी ली … बसपा ने 72  घंटे में आरोपियों को ग्रिफ्तार करने के अल्टीमेटम दिया

गढ़शंकर, 31 मार्च :  गढ़शंकर उपमंडल के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन...
Translate »
error: Content is protected !!