महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी : ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मैट्रिमोनियल एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। गैंग के लोग मैट्रिमोनियल एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भोले भाले लोगों को ठगते थे।
महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल एप के जरिये क्रिस्टोफर नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। क्रिस्टोफर ने बताया था कि वह एक डॉक्टर है और एम्स्टरडेम नीदरलैंडस में रहता है। उन्होंने कुछ दिनों बाद वाहट्सएप के जरिये बात करनी शुरू की। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती हो गई और शादी करने की सहमती बनी।
क्रिस्टोफर ने महिला को फर्जी फ्लाइट की टिकट भेजकर भारत में आने की बात कही। जनवरी में क्रिस्टोफर ने महिला को कहा कि उसने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया है। उसके पास 2 लाख 80 हजार यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। एयरपोर्ट स्टाफ ने तय कस्टम चार्ज में इतनी रकम का डिमांड ड्राफ्ट जारी नहीं किया है।
शिकायतकर्ता महिला के पास एक अलग नंबर से फोन आया उसने खुद को एयरपोर्ट कर्मी बताया। उसने कहा कि यह रकम जारी करवाने के लिए कस्टम चार्ज और करेंसी कन्वर्सन चार्ज देना होगा। शिकायतकर्ता महिला ने बातों में आकर अलग अगल बैंक खातों से 47 लाख 22 हजार 600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए उसने बैंकों और अपने जानकारों से लोन लिया। महिला को बाद में पता चला की उसके साथ ठगी हुई है।
इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज करके अलग अलग टीम बनाकर कार्रवाई की। प्रिंस और पास्कल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ने का प्रायस किया। पुलिस ने इन्हे रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस को इनसे और जानकारियां मिली।पुलिस ने नोएडा से कैली और जोशुआ को गिरफ्तार किया। कैली ने रिमांड के दौरान बताया कि उसने एम्स्टर्डंम से मुंबई की फर्जी एयर टिकट शिकायतकर्ता को भेजी थी। आरोपी क्रिशचियान एंटोनी ने ठगी करने के लिए फर्जी बैंक अकाउंट बनाए थे। वहीं शालिनी ने कैली की बहन और मां का रोल निभाया था। उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ने में प्रिंस और पास्कल की मदद की थी। कोर्ट ने कैली को छोड़ तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन 2 लैपटॉप, 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन बरामद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
article-image
पंजाब

NO PLACE FOR YOU ON

ASSERTS THAT THE STATE GOVERNMENT HAS STARTED A CRUSADE AGAINST THE DRUGS IN STATE PRESIDES OVER A FUNCTION DURING PASSING OUT PARADE OF 2490 COPS AT JAHAN KHELA URGES NEW COPS TO BE AN...
Translate »
error: Content is protected !!