महिला तस्कर के घर पर चला बुलडोजर : महिला पर तस्करी के 11 मामले दर्ज…वक्फ बोर्ड की 14 मरला जमीन पर बना था घर

by

होशियारपुर : टांडा उड़मुड़ एरिया में पुलिस ने एक महिला तस्कर की घर पर जेसीबी चलाई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई दोपहर 2 बजे के करीब की। पुलिस के मुताबिक महिला तस्कर सर्बजीत कौर के खिलाफ नशा तस्करी के 11 मामले दर्ज हैं और इस समय उक्त महिला होशियारपुर जेल में सजा काट रही है।

एसएसपी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि ये प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड की है। वक्फ बोर्ड ने इस पर कब्जा लेने के लिए केस जीत रखा हैl

लेकिन नशा तस्कर के डर के कारण यहां कब्जा नहीं लिया जा रहा था। पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा दिलाया है। सर्बजीत कौर ने 14 मरले की करीब इस जमीन पर बिल्डिंग बना रखी थी।

एसएसपी संदीप कुमार ने कहा कि गिराई गई ये बिल्डिंग गैरकानूनी बनी थी। ये क्रिमिनल के छिपने का ठिकाना बन चुकी थी। तस्कर सर्बजीत कौर इस समय जेल में है, लेकिन उसकी गैरमौजूदगी में भी यहां कोई इल्लीगल काम न हो इसके लिए इस इमारत को गिरा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि न केवल सर्बजीत कौर बल्कि इस तरह की अन्य 11 प्रॉपर्टीज को पहले भी डिमॉलिश किया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी की जो भी कोई तस्करी में इन्वॉल्व होगा, उसकी प्रापर्टी का यही हाल होगा। एसएसपी संदीप कुमार के अनुसार नशा तस्कर सर्बजीत कौर टांडा के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली है। इसने वक्फ बोर्ड की जमीन पर धक्के से कब्जा कर रखा था। इस प्रापर्टी को लेने के लिए वक्फ बोर्ड ने कोर्ट केस किया था। इस संबंधी उन्होंने कोर्ट से केस जीत लिया था और कोर्ट ने 24 सितंबर 2025 को जमीन पर बनी अवैध इमारत को गिराने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि यहां सर्बजीत कौर ने कब्जे की नीयत से बिल्डिंग बनाई थी। उसका घर गांव डाला में है।


उन्हीनों ने बताया सर्बजीत कौर से नशीली गोलियां, हेरोइन और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया था । 160 नशीली गोलियां मिलने के माले में उसके खिलाफ FIR 154 (2019) दर्ज की गई थी। इस मामले में उसे 13 मई 2025 को सजा सुनाई गई है।

इसके साथ ही 15 ग्राम हेरोइन मिलने के माले में एफआईआर 192 (2020) में दर्ज हुई। इस केस में भी उसे सजा सुनाई जा चुकी है। दोनों मामलों में वह जेल में है। उसके खिलाफ 407 नशीली गोलियां मिलने के केस में मामला में दर्ज हुआ था , उक्त मामले की भी कार्ट में अभी सुनवाई चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को...
article-image
पंजाब

निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक कर डाली हत्या : पुलिस ने निहंग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया ग्रिफ्तार  

फगवाड़ा :  फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
article-image
पंजाब

War against drug addiction : District

Deputy Commissioner appealed to all departments to make collective efforts Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 : Deputy Commissioner Ashika Jain said that under the ‘War against drug addiction’ campaign, the district administration is working with full seriousness...
Translate »
error: Content is protected !!