महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई, जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास आऊट होकर देश सेवा में शामिल होंगे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, खडका कैम्प परेड में श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का एवं अधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया ।

परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को जनरल सैल्युट से सम्मानित किया गया और महिला नवआरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में संविधान और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली ।

परेड को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण के सफल समापन पर नवआरक्षकों को बधाई दी और समर्पन और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है। उन्होंने बीएसएफ को कैरियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए नवआरक्षकों की सराहना की और नवआरक्षकों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने और राष्ट्र के आह्वान पर सेना एवं बल में शामिल होने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया ।

श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने नवआरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप में ढालने के लिए श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण) एवं प्रशिक्षण टीम के परिश्रम व प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने नवआरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना के मैहतपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

एएम नाथ। ऊना :  थाना ऊना के अंतर्गत कैदी गुलशन कुमार पुत्र हुकम चंद, निवासी गांव एवं डाकघर खोली, तहसील व जिला काँगड़ा (हि.प्र.), जोकि बनगढ़ जेल में पोस्को केस और अन्य 4 /5...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों का दिल्ली कूच : सीएम सैनी का न्योता ठुकराया, खनौरी बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान

पटियाला/जींद : दिल्ली की ओर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भेजे गए बैठक के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। किसान नेताओं...
article-image
पंजाब

मोनू गुज्जर ने किए पूछताछ में कई खुलासे : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर MP से ला रहा था हथियार, मिलने थे मोटे पैसे

बठिंडा। बीती वीरवार देर शाम को मॉडल टाउन फेस वन की रिंग रोड से अवैध हथियारों समेत पकड़ा गया सुर्खपीर रोड निवासी मोनू गुज्जर ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।  पुलिस...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने दिया संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन

गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने महिंदवानी में साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हो कर संघर्ष कमेटी को समर्थन दिया तथा संघर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!