महिला नायब तहसीलदार से रेप और फिर हत्या की कोशिश करने का आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला गिरफ्तार

by

बस्ती(उतर प्रदेश) : बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सदर तहसील में तैनात दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के आरोपी नायब तहसीलदार को रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने सोमवार को बताया कि कोतवाली थाने मे सदर तहसील मे तैनात एक महिला नायब तहसीलदार ने 17 नवम्बर को तहरीर देकर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के विरूद्व आईपीसी की धारा 323,452, 504,354,307,376,511 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरन्तर प्रयास कर रही थी।

सोमवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के समीप से घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि घटना बीते 12 नवंबर की रात का है, जब नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला अपनी सहकर्मी महिला मजिस्ट्रेट के घर में आधी रात को घुस गए थे।

इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को बीते 15 नवंबर को तहरीर देकर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। कोतवाली पुलिस ने 17 नवंबर की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि घनश्याम शुक्ला रात में 1 बजे घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने की घनश्याम शुक्ला को बचाने की कोशिश : महिला नायब तहसीलदार से उनके सरकारी आवास में घुसकर रेप और हत्या की कोशिश के मामले में डीएम के नेतृत्व में बनी विशाखा कमेटी की रिपोर्ट को एसपी ने सिरे से खारिज कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई थी और पीड़ित महिला नायब तहसीलदार को बदचलन तक घोषित कर दिया गया था।
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पीड़ित लेडी अफसर ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह तक अपनी बात पहुंचा कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद शासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बस्ती जिला प्रशासन को कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया था। पिछले 10 दिन से आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला पर 25 हजार का इनाम तक घोषित किया गया था, साथ ही पुलिस की 6 टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए बस्ती से दिल्ली तक खाक छान रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 की मौत : कार-कैंटर दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं सहित चार की मौत।

सैला खुर्द – होशियारपुर-गढ़शंकर सड़क पर सैला खुर्द के पास कार व कैंटर के दरम्यान हुई भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब की बागवानी बनी स्वरोजगार का माध्यम : ग्राम पंचायत कीड़ी के 100 परिवारों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से मिला लाभ

एएम नाथ। चम्बा  :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम स्वरूप विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कीड़ी में विभाग की पहल से लोगों को सेब की बागवानी के...
Translate »
error: Content is protected !!