महिला ने की 90 हजार की ठगी, पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का दिया था झासां

by

गढ़शंकर -गढ़शंकर पुलिस ने पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नब्बे हजार की ठगी करने के एक मामले में महिला खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धर्मवीर सिंह निवासी भज्जल ने गढ़शंकर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि एक मई 2021 को उसकी मुलाकात जसविंदर कौर पत्नी बलवीर सिंह निवासी कलेरां थाना सदर बंगा से हुई। इस दौरान जसविंदर कौर ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड, मोहाली में नौकरी करती है और र्बोड में दर्जा चार तथा कलर्क की पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आपका कोई रिश्तेदार है जो नौकरी करना चाहता है। तो कलर्क के लिए पांच लाख तथा दर्जा चार के पद के लिए साढ़े तीन लाख रुपए लगेंगे। उसकी बात पर यकीन कर मैंने इसे आठ मई को 90 हजार रुपए दे दिए। जिसके बाद मैने पता किया तो पता चला कि शिक्षा र्बोड में तो किसी भी पद के लिए भर्ती नहीं की जा रही। जिससे साफ हो गया कि जसविंदर कौर ने मेरे साथ ठगी की है। जिस पर गढ़शंकर पुलिस ने धर्मवीर सिंह की शिकायत की जांच के बाद सविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

 

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर अब लगेगा 10 फीसदी जुर्माना : प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक वसूले 40 करोड़, पुराने हाऊस टैक्स का भी मिला 2.40 करोड़

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाए को लेकर जारी वन टाइम सैटलमैंट (ओटीएस) स्कीम के तहत बकाया टैक्स की अदायगी नहीं करने वाले डिफाल्टरों को अब पॉलिसी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा।...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक पर किया यातायात जाम

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व किरती किसान युनियन, जनवादी स्त्री सभा व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक में तीन घंटे जाम लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए कहा कि तुरंत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 22 मई :  द एनवायरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लोगों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।...
article-image
पंजाब

आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा : होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड

पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने...
Translate »
error: Content is protected !!