महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कर डाली हत्या : प्रेमी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

by

गुरदासपुर: अवैध संबंधों के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस संबंध में पुराना शाला थाना पुलिस ने प्रेमी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी करिश्मा देवी ने बताया कि मृतक के भाई गुरविंदरजीत सिंह, प्रेमी प्रभजोत सिंह, प्रेमी के भाई सर्बजोत सिंह, बाप वीर सिंह व चाचा जगीर सिंह और मृतक की पत्नी मनदीप कौर के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मनदीप कौर के प्रभजोत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। प्रभजोत सिंह और मनदीप कौर ने नवा शाला में एक कमरा लिया था। 30 अक्तूबर को उनके परिजन नवा शाला गए और दोनों को समझाया। लेकिन, वे नहीं माने और उसके परिवार को धमकी देकर भगा दिया। जिसके, बाद वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पुल तिब्बड़ी आ गए। इसी दौरान शाम 6.30 बजे एक कार आई जिसे आरोपी प्रभजोत सिंह चला रहा था और बाकी आरोपी कार में थे। उन्होंने मंजीत सिंह को घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी प्रभजोत सिंह ने अचानक अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और मंजीत सिंह पर कार चढ़ा दी, जिससे मंजीत सिंह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लहर: दीवान की बघेल से प्रभावशाली मुलाकात

समराला, 9 जनवरी: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली के दौरान लुधियाना शहरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बनने वाला है, जहाँ महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है। राज्य के विधानसभा ने इस संबंध में एक...
article-image
पंजाब

सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन दाखिल

चंडीगढ़  :  पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं. इसी तरह पंच बनने के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन...
article-image
पंजाब

Committee Honours Mahilpur SHO for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb13 : The managing committee of Gurdwara Shahidan Ladhewal honoured Station House Officer Sub-Inspector Madan Singh with a siropa for ensuring seamless traffic arrangements in Mahilpur town during the nagar kirtan procession on...
Translate »
error: Content is protected !!