महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

by

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया।

इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची और देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आखिरकार पुलिस की टीम ने लाइटें बंद कर कंबल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को बाहर निकाला और अपने साथ लेकर चली गई. पूरा मामला अंबिकापुर का है।

पति ने रंगे हाथों पकड़ा

दरअसल अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सरकारी निवास में पुलिस उपनिरीक्षक और एक कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है. ऐसा आरोप महिला के पति ने लगाते हुए इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है. महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी और अम्बिकापुर के मणिपुर थाना प्रभारी 10 जून की रात को अनैतिक संबंध बना रहे थे. ये लोग तब पकड़ाए जब प्राचार्य का पति अचानक रायपुर से अम्बिकापुर में अपनी पत्नी के शासकीय निवास पर पहुंच गया।

दोनों को इस हालत में देख पति के होश उड़ गए. उसने घर पर बाहर से ताला लगा दिया. उन्होंने इस पूरे घटना का वीडियो खुद बनाया है. जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है.

पुलिस को दी सूचना

इस घटना की जानकारी नंदकुमार सोनी ने खुद ही गांधी नगर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद अम्बिकापुर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते अंबिकापुर के तीनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर बंद थाना प्रभारी और महिला प्राचार्य को दरवाजा अंदर से खोलने के लिए पुलिस कहती रही, लेकिन बाहर भीड़ और मीडिया कर्मियों के आने के कारण वे अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहे थे. अंततः पुलिस कर्मियों ने उस क्षेत्र की लाइट बंद करके उपनिरीक्षक को कंबल ओढ़ा कर लेकर भागे।

पति ने दर्ज कराई शिकायत

बहरहाल देर रात हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद महिला प्राचार्य के पति ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गांधी नगर थाना में दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ BNS की धारा 174 के तहत अपराध दर्ज किया है. इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि वह रायपुर रेलवे में पदस्थ हैं और लंबे समय से थाना प्रभारी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है. उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर थाना प्रभारी उसे डरता धमकता है. लेकिन आज उसने यह पूरा मामला सबके सामने ला दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे सात करोड़: कमलेश

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को चरणबद्व तरीके से सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन के लिए सात करोड़ की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तालाब में डूबने से तीन बच्‍चों की मौत : मचा कोहराम,

रोहित जसवाल ।  बंगाणा की बल्ह पंचायत में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। छपरोह खड्ड  में दो सगी बहनों सहित तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से जान चली गई। वहीं, इस...
article-image
पंजाब

एक पेड़ माँ के नाम योजना के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रकार के 800 पौधे रोपे

इस अवसर पर स्कूली छात्रों को भी पौधे वितरित किए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वन मंडल अधिकारी होशियारपुर के निर्देशानुसार, वन रेंज महेंग्रोवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत विभिन्न गाँवों...
Translate »
error: Content is protected !!