महिला शरेआम कर रही थी नशा : 10 रुपये के नोट की पाइप बनाकर कर रही थी नशा का सेवन

by

फरीदकोट : थाना सिटी-2  की पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को नशा सेवन करते हुए काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस.आई. गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चेकिंग के दौरान टी-प्वाइंट सादिक रोड, फरीदकोट के पास पहुंचे।

इस दौरान मेडिकल की दीवार के पास एक युवती संदिग्ध हालत में बैठी दिखाई दी, जो सिल्वर पन्नी के नीचे लाइटर से आग जलाकर 10 रुपये के नोट की पाइप बनाकर नशा सेवन कर रही थी।

महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में उसे काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइटर, सिल्वर पन्नी और जला हुआ 10 रुपये का नोट बरामद किया गया। काबू की गई महिला की पहचान गगनदीप कौर निवासी बाबा दीप सिंह नगर, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

12 जिंदा कारतूस के साथ दो .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी छोटा मणि को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
article-image
पंजाब

प्याज की आड़ में नशा तस्करी : अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया

अंबाला:  प्याज की आड़ में नशा तस्करी करते हुए अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। हरियाणा के अंबाला में CIA-1 की टीम ने नशे...
Translate »
error: Content is protected !!