महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन , पवन दीवान ने एनआरआई संदीप सोनी के प्रयासों की सराहना की

by

होशियारपुर, 31 अक्टूबर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग स्पोर्ट्स डिवलपमेंट एन्ड वुमेन इम्पावरमेंट सोसाइटी बजवाड़ा द्वारा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान थे। इसका उद्घाटन स्पेशल डीजीपी रेलवे संजीव कालड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पवन दीवान ने सहयोग सोसायटी के अध्यक्ष और एनआरआई संदीप सोनी की सराहना की, जो विदेश में रहने के बावजूद अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। जिनके द्वारा यह शानदार सहयोग वूमेन फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया है जिसमें अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं और टीमों के खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।  जिसमें लड़कियों के लिए मुफ्त बुनियादी शिक्षा, नौकरी और स्थानीय सरकार के चुनावों में आरक्षण शामिल इत्यादि है।
वहीं पर, संस्था के प्रधान संदीप सोनी ने कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि हमें मिलकर साथ काम करने और कठिनाइयों से पार पाने का गुर भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैच में सहयोग महिला फुटबॉल टीम बजवाड़ा विजयी हुई है। बाकी मुकाबलों में वाईएफसी रुड़का कलां, सीआरपीएफ जालंधर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, खालसा कॉलेज फ़ॉर वुमेन अमृतसर और बीबीके डीएवी कॉलेज अमृतसर विजयी रहे। विजेता टीमों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मारवाहा, गुलशन राय पासी, साहिल सोनी, आर्किटेक्ट गुरप्रीत सिंह रीहल, कुलजीत सिंह रीहल, डीएसपी मलकीत सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, लवलेश मिड्ढा, रंजीत सोनी, रोहित पाहवा, ले. जनरल जेएस ढिल्लों, एसपी प्रदीप डोगरा, करण बहल, आयशा बहल, कोच नवजोत सैनी, संदीप मिंटा, रामपाल बिट्टा, रजनी, अलका, सोनिया, सहोता आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

करसोग में भारतीय जनता पार्टी के  सदस्यता महाभियान में पहुंचे जयराम ठाकुर

देशहित और समाजहित में काम करने  वाली भाजपा की सदस्यता लेने में  युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गो मे काफी उत्साह: जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी/ करसोग :  भाजपा करसोग मंडल की महा सदस्यता अभियान...
article-image
पंजाब

तिवारी ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया–भारत रणनीतिक संवाद में की शिरकत

चंडीगढ़, 18 मई: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज सिडनी में शुरू हुए दो दिवसीय पहले ऑस्ट्रेलिया–भारत ट्रैक 1.5 रणनीतिक संवाद में हिस्सा लिया। इस संवाद...
article-image
पंजाब

Tynor Orthotics Emerges No. 1 in

Mohali/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : India’s leading orthopaedic brand, Tynor Orthotics Pvt. Ltd., has emerged as the No. 1 orthopaedic brand in five countries, marking a significant achievement for India’s healthcare manufacturing sector. Under the leadership...
article-image
पंजाब

घर पर सामान बिखरा, खून से लथपथ मिली लाशें – दिल्ली से बेटा करता रहा फोन

बठिंडा :    में बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बठिंडा के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों...
Translate »
error: Content is protected !!