महिला सहित पकड़े चार नशा तस्कर : पांच किलो हेरोइन बरामद – ड्रोन के माध्यम से नशे की मंगवाते थे खेप

by
अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने नशा तस्कराें के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार तस्कराें काे गिरफ्तार कर पांच किलाे हेराेइन बरामद किया है।आराेपित सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे।   पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार काे मीडिया काे बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (19) और बलजीत कौर (32), दोनों निवासी गांव मुठियावाल, जिला तरनतारन; मनिंदर सिंह (34), निवासी भिखीविंड, तरनतारन; और हरप्रीत सिंह (26), निवासी गांव लोधी गुज्जरां, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से हेरोइन के अलावा दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
 डीजीपी यादव ने बताया कि सभी आरोपित पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है। इस ऑपरेशन के विवरण काे साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव कुलदीप सिंह की निगरानी में, सीआईए स्टाफ-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 जनवरी को गुरु की वडाली इलाके से 3 किलो हेरोइन समेत गुरप्रीत सिंह और बलजीत कौर को गिरफ्तार किया।
उन्हाेंने बताया कि जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और बलजीत कौर रिश्ते में बुआ-भतीजा हैं। बलजीत कौर के पति बलबीर सिंह को 2022 में राजस्थान के श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाने द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। वह वर्तमान में राजस्थान की करनपुर जेल में बंद है। सीपी ने बताया कि सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदी गई नशीली पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
पंजाब

2 साल पहले गया था विदेश : कनाडा गए 23 वर्षीय पंजाबी युवक की कार दुर्घटना में हुई मौत

मलेरकोटला : कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मस्कटा शहर में कार दुर्घटना में मलेरकोटला जिले के एक पंजाबी युवक की दुखद मौत हो गई। युवक की पहचान गुरमहिकप्रीत सिंह (21) पुत्र सुखचैन सिंह कलेर...
article-image
पंजाब

अचानक देर रात चेकिंग के लिए पहुंचे DGP यादव

लुधियाना :  पंजाब डीजीपी गौरव यादव देर रात लुधियाना में अचानक चेकिंग के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की नाकाबंदी चेक की। इसके अलावा उन्होंने चेकिंग दौरान वाहन चालको से बात भी...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल के बड़े भाई के देहांत पर सांसद मनीष तिवारी ने दुख प्रकट किया

गढ़शंकर : काग्रेस के बरिष्ठ नेता व बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की बड़े भाई शील महिन बौबी का गत दिनों दिहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए गरूड़...
Translate »
error: Content is protected !!