महिला से मांगा था पानी : पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच

by

 पठानकोट :  पंजाब पुलिस ने पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया है।  पठानकोट के गांव फंगतोली में ये संदिग्ध देखे गए थे। जिस महिला ने संदिग्ध ने पानी मांगा था उसके द्वारा जी गई जानकारी पर पुलिस ने स्कैच जारी किया है।

पुलिस-सेना का ज्वाइंट सर्च जारी :   महिला से पानी मांगने के बाद ये संदिग्ध जंगल की ओर चले गए।  महिला के जो जानकारी दी उसी के आधार पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।  पुलिस के साथ-साथ सेना की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया है।   पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं ये संदिग्ध दहशतगर्द तो नहीं थे।  शुरुआत जांच में पुलिस ने बताया कि जहां से इन संदिग्धों ने पानी मांगा वो घर पहाड़ी पर था।  ये इलाका हिमाचल प्रदेश के नजदीक पड़ता है, ऐसे में यहां पर पहाड़ देखे जा सकते हैं।  दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर है.। इंटरनेशनल बॉर्डर से ये इलाका करीब 50 किलो मीटर की दूरी पर है।

पिछले दिनों भी दिखे थे दो संदिग्ध :   इस घटना के बाद पूरा पठानकोट अलर्ट हो गया है।  जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं के बीच इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन चौंकन्ना है।  पिछले दिनों दो संदिग्ध देखे गए थे और उनके पास हथियार भी था. ये संदिग्ध भी पानी मांगने गए थे।  महिला की जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध जंगल की ओर चले गए और जंगल को खंगाला जा रहा है।  पिछली बार जो दो संदिग्ध देखे गए थे उन्होंने एक महिला से खाना भी मांगा था।  गंदला लाहड़ी गांव के एक किसाने बताया था कि वो देर रात खेत में धान की फसल को पानी दे रहा था। इसी दौरान सेना की ड्रेस में उसे संदिग्ध दिखाई दिए थे।

गांव में दहशत का माहौल :   हालांकि, सर्च के दौरान पुलिस व सेना को कुछ नहीं मिला। लेकिन, संदिग्धों के देखे जाने की बात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस और सेना किसी भी किस्म का कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती। जिसके तहत मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों विशेष तौर पर जेएंडके से आने व जाने वाले वाहनों को विशेष तौर पर चेक किया जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।  जानकारी के लिए बता दें कि बीते मंगलवार को शहर से सटे गांव चक्क माधोसिंह में रूप लाल नामक एक व्यक्ति ने चार संदिग्ध दिखे जाने की बात कही थी।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते मंगलवार को शहर से सटे गांव चक्क माधोसिंह में रूप लाल नामक एक व्यक्ति ने चार संदिग्ध दिखे जाने की बात कही थी।  जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में दो दिनों तक सर्च अभियान चलाया था। एक सप्ताह बाद दोबारा क्षेत्र के गांव फंगतौली में संदिग्ध दिखे जाने की बात सामने आई। इस बार संदिग्धों की संख्या सात बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार : उपप्रधान समेत दो की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के चकोली-लाहरा सड़क पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में उपप्रधान समेत दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में साढ़े चार करोड़ से फलेगी बागवानी : डीसी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन की वार्षिक योजना की समीक्षा की, बागवानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. ऊना जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 4 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!