महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, पालना व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त की दी जानकारी

by
हरिपुर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर
एएम नाथ।चम्बा :  चम्बा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरिपुर पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की। उन्होंने इस दौरान महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल शरारती तत्वों द्वारा हर जगह बच्चों की खरीद फरोख्त की जा रही है। इससे भी हम सभी को बचना होगा। इसकी हर जगह जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मिशन शक्ति के तहत सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन व उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केन्द्र द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम जिला के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा ने कानूनी सलाहकार वन स्टॉप सेन्टर चम्बा द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना की विस्तृत जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर से मधु ने महिलाओं के अधिकारों पर जानकारी दी।
शिविर में जिला स्तर से मिशन शक्ति प्रभाग से ज्योति, शिवालिका, अरुण चोहान, पोषण जिला समन्वयक विकास शर्मा, पर्यवेक्षक कृष्णा, स्थानीय प्रधान, वार्ड मेंबर, आंगनबाडी कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाओं सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का धर्मशाला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

एएम नाथ।  धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायं विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए कांगड़ा जिला के धर्मशाला पहुंचे। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर पुल से जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री

चार करोड़ से सौंदर्यीकरण शुरू, 22 करोड़ का हेलीपोर्ट और 10 करोड़ का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक निर्माणाधीन रोहित जसवाल।  ऊना, 6 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में गिरी कार : 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पावंटा साहिब :  लिफ्ट लेकर पांच बहनों का भाई कार में सवार हुआ तो उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा. कार खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई....
Translate »
error: Content is protected !!