महिलाओं को बजट में निराशा : पंजाब बजट में आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को 1000 -1000 रुपए प्रति महीना देने की गारंटी फिर से लटकाई – सरकार द्वारा 2024-25 का पेश 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का बजट, पहली बार 2 लाख करोड़ से पार बजट

by

चंडीगढ़ : पंजाब में महिलाओं को एक बार बजट में निराशा हाथ लगी। हालांकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने ने बारह महीने बाद महिलाओं को 1500- 1500 अगले महीने से प्रति महीने देने की मुख्यम्नत्रो सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद पंजाब में आप सरकार द्वारा पेश बजट किए बजट में पंजाब की महिलाओं को आशा थी कि आम आदमी पार्टी अपनी गरंटी पूरी कर 1000 -1000 रुपए प्रति महीना देने की घोषणा कर देगी। लेकिन बजट में घोषणा ना कर महिलाओं को निराश किया। इसके बावजूद महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रखेगी और इसके लिए 450 करोड का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 2024-25 के लिए यह पेश बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का है। पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है। बजट भाषण के शुरूआत में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट और स्कूली शिक्षा के लिए उन्होंने 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले 2 साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई। उन्होंने बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

*   खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें गन्ना किसानों को 467 करोड़ की                          राशि रिजर्व रखी है। वहीं, अगले साल के लए 390 करोड़ की राशि का इंतजाम किया गया है।                                   किसानों  के लिए  मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए 9330 करोड़ रुपए का बजट रिजर्व                रखा गया है।

  •  एजुकेशन का स्तर उठाने के लिए सरकार इस साल 16 हजार 987 करोड का बजट रखा है। जो कि कुल       बजट का 11.5 फीसदी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस अब तक 118 बनाए गए है। यह सारे सरकारी स्कूल है। वहीं,      15 स्कूल शुरू किए है। इन स्कूलों के लिए सौ करोड रुपये रखे गए है। स्कूल आफ बरीलयेंस दस करोड़     शुरूआती प्रस्ताव रखा है।इसमें 6वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में गुणवत्ता बढ़ाना है। वहीं, स्कूल ऑफ      अप्लाई लरनिंग के के लए रखे है। दस करोड़ रखे गए है।
    *  उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 80 करोड़ रिजर्व रखे गए है। वजीफा स्कीम के लिए छह करोड़, सैनिटरी नैपकिन के लिए पांच करोड़ रखे गए है। तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।
    *  आम आदमी क्लिनिक के लिए 249 करोड़ का बजट रखा है। फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड का बजट,       आयुष्मान भारत के लिए 553 करोड़ रुपए, नशा मुक्ति के प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपए और 58 नई         एम्बुलेंस के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखे गए हैं।
    *   पंजाब सरकार ने राज्य में स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ का बजट रखा है। पूरे पंजाब में एक हजार खेल             नर्सरी स्थापित होगी। पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनेगी। इसके लिए 50 करोड़ का शुरुआती बजट         रखा है। महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ का बजट रखा है।
    *    पंजाब सरकार ने टूरिज्म क्षेत्र के लिए 166 करोड़ का बजट रखा है। इस दौरान विभिन्न स्मारकों, पार्कों          के लिए 30 करोड़ व सैर सपाटे के लिए 30 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ईको टूरिज्म गतिविधियों के लिए            नया प्रोजेक्ट शुरू किया है।
    *   इंडस्ट्री को सब्सिडी वाली बिजली के लिए 3.67 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इसके अलावा राज्य         के उद्योगों को अन्य वित्तीय प्रोडक्शन देने के लिए 50 करोड़ रुपए रखे गए है।
    *   ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 12 हजार एकड़ पंचायती भूमि को            अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया है।
    *   स्थानीय सरकार और शहरी विकास के लिए 6289 करोड़ का बजट रखा गया है। जरूरतमंद लोगों के              मकानों के लिए पक्का करने के लिए 510 करोड़ का बजट रखा है। जल्दी ही लुधियाना, जालंधर और            अमृतसर में ई-बसें चलेगी।
    *    राज्य के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार ने सात हजार 780 करोड़ का         बजट रखा है।
    *    सरकार ने मनरेगा स्कीम के तहत रोजगार के लिए 655 करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई           योजना के लिए 20 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

*    परिवहन क्षेत्र के लिए 550 करोड़ रुपये।
*    चार बड़े शहरों में ई बस सेवा शुरू होगी।  इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रोत्साहन के लिए 10 करोड़                           रुपये।
*     कानून और न्याय के लिए 10,523 करोड़ का प्रावधान रखा गया है जो कुल बजट का 7.2 फीसदी है।
*     पंजाब बजट 2024-25 में रक्षा सेवाओं के लिए कल्याण सेवाओं के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए                    गए हैं
*      युद्ध विधवाओं की पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये मासिक की गई ।
*      ब्लू-स्टार प्रभावित धर्मी फौजी को 12,000 रुपये मासिक तक की सहायता
*    युद्ध जागीरदारों के लिए पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये सालाना की गई।
गन्ना किसानों के लिए 390 करोड़ का बजट रखा गया है।
*    100 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के लिए खोले जाएंगे (3 से 11 साल के बच्चों के लिए प्राथमिक स्कूल)
स्पोर्ट्स नर्सरी बनाई जाएंगी
*    शुगरफेड को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 24 करोड़ रुपये मिले
*   मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 25 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री मान ने दी बधाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट के लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा को बधाई दी। सीएम ने कहा कि बजट पंजाब को रंगला बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएगा। आम लोगों के पक्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई… यह बजट पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और कृषि को मुख्य रूप से ध्यान में रखकर पेश किया गया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बजट बेहतर होगा। पंजाब की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Blood Donors and Welfare Society

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.17 :  The Blood Donors and Welfare Society Dasuya successfully organized its 8th Annual Award Ceremony along with the 160th Mega Blood Donation Camp at President Palace, Pathankot-Jalandhar Road, Dasuya. The event, held...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड सिंध बैंक ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

चंडीगढ़ : अगर आप बैंक लाइन में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS...
article-image
पंजाब

*Tikshan Sood Presents Medals to

SD City Public School, Adamwal Emerges Overall Champion Hoshiarpur/ Nov.13 /Daljeet Ajnoha : The 13th District Yoga Championship concluded with great enthusiasm and participation. Former Cabinet Minister, District Yoga Association President, Punjab Yoga Association...
Translate »
error: Content is protected !!