महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी

by

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काे कल पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया था।  इस मामले में चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मांफी मांगते हुए कहा कि “मैंने तो बस एक चुटकुला सुनाया था, अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो मैं क्षमा चाहता हूँ।”

चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी :  सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में  चरणजीत सिंह चन्नी काे दो कुत्तों के बीच बातचीत के बारे में बात करते हुए सुने जा सकते हैं, जिनमें से एक जाट का है और दूसरा ब्राह्मण का। दोनों समुदायों की जीवनशैली की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जाटों की दो पत्नियाँ होती हैं। गिल ने मीडिया से कहा कि सभी ने वीडियो देखा है। महिला आयोग की प्रमुख राज लाली गिल ने शब्दों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुलना को अनुचित और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, कि “उन्होंने जो तुलना की है, वह शर्मनाक है।

जालंधर के सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम द्वारा की गई टिप्पणी की आप और भाजपा सहित विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की। भाजपा ने निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अनुचित है, पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। आप मंत्री ने भी राज्य के दो समुदायों के लिए चन्नी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में हवन यज्ञ कर नए शैक्षणिक स्तर का शुभारंभ 

गढ़शंकर, 4 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में नए शैक्षणिक स्तर के शुभ अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कमल इंदर कौर की अध्यक्षता में हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज समिति अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री 21 को गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास : चरणजीत सिंह चन्नी

गढ़शंकर: लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ 21 फरवरी को शाम 4 बजे बीत क्षेत्र के अड्डा झुग्गियां में गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस समय गढ़शंकर विधानसभा...
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से स्पोर्टस विंगों में दाखिल होने वाले खिलाडिय़ों के ट्रायल 11 व 12 फरवरी को : रुपेश कुमार

2021-22 सत्र के लिए स्पोर्टस विंग स्कूलों के लिए खिलाडिय़ों के तीन स्थानों पर होंगे ट्रायल: जिला खेल अधिकारी होशियारपुर, 08 फरवरी: पंजाब सरकार की ओर से स्पोट्र्स विंग( डे-स्कालर) स्कूलों में खिलाडिय़ों को...
Translate »
error: Content is protected !!